---Advertisement---

Coolie vs War 2 Box Office Collection Day 7: Rajinikanth ने लगाए Hrithik Roshan और Jr NTR की वॉर 2 पर ब्रेक, देखें कैसे रिकॉर्ड बनाने से रोका?

Coolie vs War 2 Box Office Collection Day 7: पिछले 7 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपर स्टार Rajinikanth और बॉलीवुड फिल्म वॉर की कास्ट Hrithik Roshan , Jr NTR और Kiara Advani के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इन दोनों फिल्मों को 14 अगस्त को रिलीज किया गया था। पिछले ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 21, 2025 11:11 पूर्वाह्न

Coolie vs War 2 Box Office Collection Day 7
Follow Us
---Advertisement---

Coolie vs War 2 Box Office Collection Day 7: पिछले 7 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपर स्टार Rajinikanth और बॉलीवुड फिल्म वॉर की कास्ट Hrithik Roshan , Jr NTR और Kiara Advani के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इन दोनों फिल्मों को 14 अगस्त को रिलीज किया गया था। पिछले सात दिनों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद भी कुली और वॉर 2 अपना बजट निकालने में कामयाब नहीं हो सकी हैं। लेकिन रजनीकांत ने वॉर 2 का हाल बेहाल किया हुआ है।

Coolie Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?

कुली का बजट 350 करोड़ है। इस फिल्म में Rajinikanth जैसा साउथ सुपर स्टार है। फिल्म की स्टोरी मानव शरीर के अंग और सोने की तस्करी पर आधारित है।

Picture Credit: sacnilk

अभी तक कुली टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 222.5 करोड़ है। ऑपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपए कमाने वाली Coolie ने सातवें दिन बहुत कम कमाई की है। इस फिल्म का कलेक्शन 6.5 करोड़ रुपए रहा है। रिलीज के बाद से ये सबसे कम कमाई है। 200 करोड़ रुपए कमाने के बाद भी अभी फिल्म अपने बजट को निकालने के लिए थिएटर्स में जूझ रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि, आने वाले दिनों में मूवी और भी ज्यादा कमाई कर सकती है।

Rajinikanth ने लगाए War 2 Box Office Collection पर ब्रेक

Hrithik Roshan , Jr NTR और Kiara Advani की फिल्म वॉर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट आ गई है।

Picture Credit: sacnilk

अयान मुखर्जी की ये फिल्म लगभग 300 करोड़ के कलेक्शन से तैयार हुई है। ऑपनिंग डे पर 52 करोड़ कमाने वाली इस मूवी ने अभी तक 199.24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के सातवें दिन वॉर 2 की कमाई में कमी आयी है। इस मूवी ने 5.59 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये अभी तक की सबसे ज्यादा गिरावट है। इसकी वजह लोग कुली को मान रहे हैं। क्योंकि दोनों एक ही दिन रिलीज हुई थीं। ऐसे में कुली 200 करोड़ कमा चुकी है वहीं, वॉर 2 अभी तक भारत में 200 करोड़ नहीं कमा सकी है। टोटल कलेक्शन और पर डे कलेक्शन में रजनीकांत की कुली आगे चल रही है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026