---Advertisement---

Daayra Box Office Collection Day 1: करीना कपूर के करियर की सबसे कम ओपनिंग फिल्म! ननदोई कुणाल खेमू की Vibe ही बनी मुसीबत, मेकर्स ने खेला B1G1 दांव

Daayra Box Office Collection Day 1: करीना कपूर का कुणाल खेमू के साथ एक जबरदस्त मुकाबला ओपनिंग दिन पर देखने को मिला लेकिन एक्ट्रेस के करियर की पहले दिन पर सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म यह बनी है। जानिए क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2026 12:18 अपराह्न

Daayra Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Daayra Box Office Collection Day 1: करीना कपूर के करियर की सबसे कम ओपनिंग देने वाली फिल्म दायरा बन चुकी है। जी हां मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को सोशल मीडिया पर तो अच्छे रिएक्शंस मिले लेकिन शायद अभी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में यह कामयाब नहीं रही है। फिलहाल दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 के सामने करीना कपूर के ननदोई कुणाल खेमू की वाइब उन पर हावी होते हुए दिखी हैं और यह दिलचस्प टकराव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं आखिर कैसे दूसरे दिन पर ही मेकर्स को बाय वन गेट वन दांव चलना पड़ा।

दायरा ने पहले दिन पर करीना कपूर के फैंस को दिया झटका

सैक्निलक रिपोर्ट्स की बात करें तो दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है। भारत में इसका कुल कलेक्शन महज 1 करोड़ काफी कम है तो ऐसे में मेकर्स को दूसरे दिन यानी शनिवार को ही बुक माय शो पर बाय वन गेट वन का ऑफर चालू करना पड़ा। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि शनिवार को यह क्या कलेक्शन दिखा पाती है।

Daayra Box Office Collection Day 1 के सामने कुणाल खेमू का दबदबा

वहीं दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 से हटकर अगर कुणाल खेमू की वाइब की बात करें तो इसने ओपनिंग दिन पर 1.15 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह कहीं ना कहीं दायरा पर हावी पड़ती हुई नजर आ रही है लेकिन आगे दोनों के बीच किस तरह तकरार देखने को मिलता है यह काफी दिलचस्प है क्योंकि भाभी और ननदोई की टक्कर सिनेमाघरों में हो रही है और दोनों की उठा पटक देखी जा रही है।

करीना कपूर, पृथ्वीराज सुकुमारन की मेघना गुलजार निर्देशित दायरा की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक यह लगभग 2 करोड़ के बजट में तैयार की गई है। ऐसे में यह सिनेमाघरों में क्या अपनी धाक जमा पाती है इस पर नज़रें रहने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026