Dacoit Box Office Collection Day 5: ‘धुरंधर 2’ की आंधी में दीवार बनकर खड़े हुए आदिवी शेष- मृणाल ठाकुर, जानें 5वें दिन कितने कमाए?

Dacoit Box Office Collection Day 5: अनुराग कश्यप की डकैत का बॉक्स ऑफिस पर भले ही कलेक्शन गिरा हो। लेकिन मूवी अपनी लागत निकालने की तरफ बढ़ रही है। धुरंधर 2 की आंधी को झेल रही है।

Dacoit Box Office Collection Day 5

Picture Credit: Google

Dacoit Box Office Collection Day 5:  ‘धुरंधर द रिवेंज’ की आंधी को झेलने के लिए अभी सिर्फ एक ही फिल्म खड़ी है। वो  10 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई आदिवी शेष और  मृणाल ठाकुर की डकैत। अनुराग कश्यप के डायेरक्शन में बनी ये साउथ फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है।  ये एक खूनी लव स्टोरी है। जिसमें  प्यार , धोखा और  बदले का ऐसा मिक्सचर दिखाया गया है। जिसे देखने के बाद लोग तारीफ कर रहे हैं।  अनुराग कश्यप  की इस मूवी को रिलीज  हुए पांच दिन हो चुके हैं। फिल्म का कलेक्शन ऑपनिंग डे के हिसाब से कमाई जरुर गिरी है। लेकिन उसके बाद भी ये ठीक रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

Dacoit Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?

डकैत ने रिलीज के पाचंवे दिन 3 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 4250 शो से हुआ है। विदेश में पांचवें दिन 75 लाख रुपए हुई है। वहीं, टोटल ओवरसीज कमाई 12 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, अनुराग कश्यप की इस मूवी का टोटल अभी तक का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 41.69 करोड़ रुपए हो गया है। इसके साथ ही डकैत के सैटेलाइट, डिजिटल और ऑडियो मिलाकर कुल 70 करोड़ के ओटीटी राइट बिके हैं। फिल्म का बजट 80 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। मूवी के टोटल कलकेशन और ओटीटी राइट कलेक्शन काफी ज्यादा है। फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘धुरंधर 2’ के सामने  टिके रहे आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर

अनुराग कश्यप की डकैत फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 6.55 करोड़ रुपए कमाए थे । इसके बाद कलेक्शन गिरता चला गया।  लेकिन 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी ‘धुरंधर द रिवेंज’ की सुनामी के सामने आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर दोनों पहाड़ बनकर खड़े हुए हैं।  डकैत फिल्म एक ऐसे आशिक की कहानी है । जिसे उसकी की ही प्रेमिका जाल में फंसाकर जेल पहुंचा देती है। इसके बाद एक्टर  जेल से भeगकर एक्ट्रेस से बदलe  लेता है। इसमें अनुराग कश्यप ने  एक सनकी पुलिसवाले का रोल किया है।

 

Exit mobile version