---Advertisement---

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024: करीना ने शाहिद को किया सरेआम इग्नोर! रानी से कुछ इस तरह मिले शाहरुख

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024: मंगलवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड की अनाउंसमेंट हुई जिसमें शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। वहीं इस दौरान नयनतारा ने बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में बाजी मार ली है। निश्चित तौर पर दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल सबसे खास ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 21, 2024 12:24 अपराह्न

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024
Follow Us
---Advertisement---

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024: मंगलवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड की अनाउंसमेंट हुई जिसमें शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। वहीं इस दौरान नयनतारा ने बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में बाजी मार ली है। निश्चित तौर पर दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल सबसे खास अवार्ड सेरेमनी में से एक है जिसका फैंस ही नहीं सेलेब्स को भी बेसब्री से इंतजार रहता है।

ऐसे में इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत करते हुए नजर आए। इस दौरान बॉबी देओल से लेकर शाहिद कपूर, करीना कपूर, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी समेत कई सितारे दिखे। आई जानते आखिर क्या कुछ रहा खास।

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024 में टीना और राहुल की मुलाकात

इस अवार्ड सेरेमनी से कई झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस दौरान एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि रानी मुखर्जी और शाहरुख खान की मुलाकात होती है। दोनों एक दूसरे से बड़े ही प्यार से मिलते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग यह कह रहे हैं कि टीना और राहुल की मुलाकात हुई लंबे अरसे के बाद। गौरतलब है कि दोनों फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में नजर आए थे। इसके अलावा भी उन्हें कई फिल्मों में देखा गया।

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024 में टकराए शाहिद करीना

वहीं एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें शाहिद कपूर कृष्णा डीके और राज निडिमोरु के साथ खड़े होते हैं और पैपराजी के लिए पोज दे रहे होते हैं। तभी बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर वहां आती है लेकिन इस दौरान वह सिर्फ राज से मिलती हैं। वहीं शाहिद कपूर इस दौरान मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि बेबो ने शाहिद कपूर को इग्नोर किया।

हालांकि सच्चाई क्या है यह तो वही जाने। लेकिन करीना की इग्नोरेन्स के बावजूद शाहिद अपने चेहरे से मुस्कान नहीं हटाते हैं और वह स्थिति को बहुत अच्छे से संभालते हैं। गौरतलब है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर चुके थे और किसी समय में सीरियस रिलेशनशिप में रहे हैं।

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024 विनर

बता दे कि Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024 में जहां शाहरुख खान को ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला तो नयनतारा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। वहीं बॉबी देओल को ‘एनिमल’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर नेगेटिव रोल मिला तो संदीप रेड्डी वांगा को ‘एनिमल’ फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। ‘सैम बहादुर’ के लिए विक्की कौशल को बेस्ट क्रिटिक्स का अवार्ड मिला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026