---Advertisement---

De De Pyaar De 2 Release Date: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में बुरे फंसे अजय देवगन, ‘ प्यार का सीक्वल है क्रूशियल’ कैसे निबटेगा एक्टर?

De De Pyaar De 2 Release Date: एक बार फिर से ऑडियंस को गुदगुदाने के लिए तब्बू, अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह की तिगड़ी आ रही है। दे दे प्यार दे 2 की रिलीज डेट आ चुकी है। इसके साथ ही फिल्म का पहला मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 11, 2025 2:59 अपराह्न

De De Pyaar De 2 Release Date
Follow Us
---Advertisement---

De De Pyaar De 2 Release Date: साल 2019 में तहलका मचा चुकी अजय देवगन , रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की मूवी ‘दे दे प्यार दे’ की आपार सफलता के बाद इसका पार्ट 2 लाया जा रहा है। अजय देवगन ने ‘दे दे प्यार दे 2’ रिलीज डेट का एलान मोशन टीजर के साथ किया है। इस बार फिर से एक्टर प्यार और रिश्तों के जंजाल में फंसे नजर आएंगे। इस फिल्म को 14 नवंबर 2025 को रिलीज किया जाएगा। इसके पहले पार्ट में एक्टर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करता हुआ दिखा था। लेकिन अब इसकी कहानी एक कदम आगे की रहने वाली है।

‘दे दे प्यार दे 2’ रिलीज डेट आयी सामने

‘दे दे प्यार दे 2’ रिलीज डेट की घोषणा एक्टर ने इंस्टाग्राम पर टीजर डालकर दी है। इसके साथ ही एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है, “प्यार का सीक्वल है क्रूशियल। क्या आशीष को मिलेगा आयशा के पेरेंट्स का अप्रूवल?

पोस्ट देखें

‘दे दे प्यार दे 2’ को 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। इस बॉलीवुड फिल्म को गुलशन कुमार के प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज में तैयार किया जा रहा है। ‘दे दे प्यार दे 2’ के टीजर में तब्बू, अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह के साथ-साथ आर माधवन, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्त जैसे बड़े कलाकार नजार आने वाले हैं। मूवी के मोशम पोस्टर को देखकर लग रहा है कि, फिल्म अपने पहले पार्ट की तरह ही कॉमेडी और लव स्टोरी से भरी हुई होगी।

दे दे प्यार दे 2 की क्या हो सकती है स्टोरी?

इस फिल्म के पहले पार्ट में अजय देवगन अपनी बीवी तब्बू को छोड़कर 26 साल छोटी छोटी रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करते हुए दिखे थे। लेकिन ‘दे दे प्यार दे 2’ में वो रकुल प्रीत सिंह के माता-पिता को मानेते दिखेंगे। इसमें कॉमेडी के साथ लव स्टोरी देखने को मिल सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026