---Advertisement---

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: तीन तलाक की कहानी हक और रश्मिका की द गर्लफ्रेंड को अजय देवगन ने किया ध्वस्त, कमाई में दोनों पर पड़े भारी

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन दे दे प्यार दे 2 से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रहे हैं लेकिन इस सबके बीच सोमवार के कलेक्शन में कमी दर्ज की गई लेकिन इमरान हाशमी की हक और द गर्लफ्रेंड से रश्मिका मंदाना को मजा चखा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 18, 2025 11:26 पूर्वाह्न

De De Pyar De 2 Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: यह सच है कि कॉमेडी की बात जब आती है तो अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे स्टार्स फैंस के पसंदीदा होते हैं। यह कॉमिक को स्क्रीन पर कुछ इस तरह से प्ले करते हैं कि लोग इसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। यही वजह है कि दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में जमा होती है। इस सब के बीच दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 से क्या सोमवार को अजय देवगन ने अपनी शहंशाहत जारी रखी है। क्या अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के सामने इमरान हाशमी और यामी गौतम की हक और रश्मिका मंदाना की द गर्लफ्रेंड किस तरह मात खाई है आइए देखते हैं।

अजय देवगन का दे दे प्यार दे 2 से दिखा कमाल चौथे दिन

बात करें अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 की तो इसने 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। सैक्निलक की रिपोर्ट के मुताबिक इसका कुल कलेक्शन 39 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है। कहने में दो राय नहीं है कि दे दे प्यार दे 2 से अजय देवगन अपना दबदबा दिखा रहे हैं। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म निश्चित तौर पर लंबे समय के बाद सिनेमाघरों में अपना असर बरकरार रखने में कामयाब हुई। यह सच है सोमवार की कमाई में थोड़ी कमी दर्ज हुई है।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4 के आगे पस्त हुई इमरान हाशमी की हक और रश्मिका मंदाना की द गर्लफ्रेंड

इमरान हाशमी और यामी गौतम की हक की बात करें तो सोमवार को कलेक्शन 0.35 करोड़ रुपए पर आ चुकी है। निश्चित तौर पर 11वें दिन का कनेक्शन चौंकाने वाला रहा है वहीं द गर्लफ्रेंड की कमाई सोमवार को 0.50 करोड़ रुपए रहे। इसने चौथे दिन पर मात्र 1.15 करोड़ रुपए छापे थे तो हक का चौथे दिन का कलेक्शन 1.05 करोड रुपए रहा था। निश्चित तौर पर हर मामले में दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 का दबदबा देखा जा रहा है।

ऐसे में आने वाले समय में अजय देवगन अपना क्या कमाल बॉक्स ऑफिस पर दिखाते हैं यह निश्चित तौर पर फैंस के लिए मायने रखती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eetha Trailer

अक्टूबर 30, 2026

Priyanka Chopra

अक्टूबर 30, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 29, 2026

Ramayana

अक्टूबर 29, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 29, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 29, 2026