---Advertisement---

Deadpool & Wolverine Teaser: मार्वल फिल्म की दुनिया में धमाका करने आया डेडपूल, जानिए कब रिलीज होगी यह फ्रेंचाइजी

Deadpool & Wolverine Teaser: आ गया डेडपूल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म जिसका फैंस कर रहे थे बेसब्री से इंतजार। फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है और नाम है डेडपूल और वुल्वरीन। यह फिल्म डेडपूल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होगी और इसे लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं टीजर को देखने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2024 3:44 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:13 अपराह्न

Deadpool & Wolverine
Follow Us
---Advertisement---

Deadpool & Wolverine Teaser: आ गया डेडपूल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म जिसका फैंस कर रहे थे बेसब्री से इंतजार। फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है और नाम है डेडपूल और वुल्वरीन। यह फिल्म डेडपूल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होगी और इसे लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं टीजर को देखने के बाद एक बार फिर अलग लेवल की बेताबी नजर आ रही है। इस बार मार्वल फिल्म लवर्स को अलग अंदाज में दिखने वाला है जिसकी टीजर में झलक दिखाई गई है।

Deadpool & Wolverine teaser में दिखे ये स्टार्स

डेडपूल और वुल्वरीन में डेडपूल की एंट्री एमसीयू में हुई है और इसे लेकर डेडपूल यानी वेड विल्सन भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। तो कहने में दो राय नहीं है कि एक बार फिर धमाका होने वाला है। फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि मार्वल के दो सुपर हीरो एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म में वुल्वरीन के किरदार में ह्यू जैकमैन की एक झलक दिखाई जाती है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।

Deadpool & Wolverine teaser की कहानी

जहां तक टीजर की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि डेडपूल अपना जन्मदिन मना रहा है और ऐसे में एजेंसी के लोग आते हैं और उसे अपने साथ लेकर चले जाते हैं।डायलॉग में कहा जाता है हीरोज के बीच हीरो बनने का मौका मिल रहा है। वही फैंस का उत्साह तब और बढ़ गया जब एक साथ टीवी स्क्रीन पर आयरन मैन, थॉर, हल्क और कैप्टन अमेरिका की तस्वीर नजर आती है जिसे डेडपूल सेल्यूट करता हुआ नजर आता है। डेडपूल कहता है कि अब मार्वल फिल्मों की दशा पूरी तरह बदलने वाली है और उनके अच्छे दिन आ गए हैं। इस टीजर में डेडपूल की एमसीयू यानी मार्बल सिनेमैटिक यूनिवर्स में एंट्री को दिखाया जाता है।

Deadpool & Wolverine इस दिन होगी रिलीज

गौरतलब है कि 2016 में डेडपूल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म आई थी जिसे लोगों से काफी प्यार मिला। इस फिल्म में रायन रेनोल्ड्स डेडपूल यानी वेड विल्सन का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म को इस साल 3 जुलाई को रिलीज होना था लेकिन अब यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। वहीं टीजर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026