---Advertisement---

38 साल की Deepika Padukone बनने वाली है मां, जानिए बेबी प्लानिंग से पहले प्रेग्नेंसी की सही उम्र और क्या हो सकता है खतरा

Deepika Padukone: जरूरी है कि एक सीमित समय तक आप अपनी प्रेगनेंसी को प्लान कर ले क्योंकि बाद में यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में हर मां को इस बारे में जानकारी होनी जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2024 5:29 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिलहाल प्रेगनेंसी फेज को एंजॉय कर रही है और 38 साल की उम्र में रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। वहीं इस सब के बीच Deepika Padukone की प्रेगनेंसी को लेकर काफी खबरें वायरल हो रही है यहां तक कि इस तरह की भी अफवाहें आई कि सरोगेसी के जरिए एक्ट्रेस मां बनने वाली है। इस सबसे हटके अगर उनकी प्रेगनेंसी की बात करें तो 38 साल की उम्र में प्रेगनेंसी वैसे तो उनके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है लेकिन क्या होती है प्रेगनेंसी के लिए सही उम्र। इस बारे में आइए जानते हैं क्या है डॉक्टर की राय।

आखिर क्या है सही उम्र

इस बारे में अगर बात करें तो डॉक्टर का मानना है कि मेडिकली 38 साल की उम्र में प्रेगनेंसी की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी औरत को 35 साल से कम उम्र में ही प्रेगनेंसी प्लान कर लेना जरूरी है क्योंकि मां बनने की सही उम्र 35 साल से कम बताई जाती है। इस दौरान आप अपने बच्चों को कंसीव कर पाते हैं वह भी सही ढंग से।

क्या है खतरा

35 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर बच्चों में डाउन सिंड्रोम और क्रोमोसोमल एब्नार्मेलिटी देखा जाता है और इसका खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी के चांसेस भी काफी कम हो जाते हैं 35 की उम्र के बाद।

इन समस्याओं से भी जूझ सकते हैं आप

इसके अलावा डॉक्टर की माने तो 35 साल की उम्र के बाद बच्चे करने में काफी परेशानियां हो सकती हैं।

ट्विंस होना- 35 साल की उम्र में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि ट्विंस होने के चांसेस हो जाते हैं जो सिंगल चाइल्ड चाहने वाले लोगों के लिए खतरे की घंटी है।

मिसकैरेज- 35 साल की उम्र के बाद महिलाओं की प्रेगनेंसी में मिसकैरेज के खतरे ज्यादा होते हैं।

डाउन सिंड्रोम या कोई भी जेनेटिक डिसऑर्डर- अगर आप सही उम्र में प्रेग्नेंट नहीं हो रही है तो बच्चे में ये खतरे भी हो सकते हैं।

सी सेक्शन- एक उम्र के बाद नार्मल डिलीवरी संभव नहीं है और आपको सी सेक्शन का ही सहारा लेना पड़ेगा।

प्रीमेच्योर डिलीवरी- बहुत हद तक यह चांसेस है कि आपको प्रीमेच्योर डिलीवरी हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026