---Advertisement---

Deepika Padukone और Ranveer Singh की बेटी Dua की फोटो वायरल होने पर Reddit यूजर ने कहा ‘नहीं रोक सकते’, क्यों War 2 मेकर्स का किया जिक्र

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तो वहीं इस सब के बीच रेडिट ने आदित्य चोपड़ा का जिक्र किया। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है जिसे यूजर्स शर्मनाक बता रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2025 11:03 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बात करें तो वह अक्सर रिलेशनशिप गोल्स लेने के लिए जाने जाते हैं। इस सब के बीच फिलहाल पैरेंटहूड को एंजॉय कर रहे कपल के फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला। सोशल मीडिया पर उनकी बेटी दुआ की तस्वीर ने सनसनी मचा दी जिसे एक यूजर ने चोरी चुपके पहले न सिर्फ कैप्चर किया बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। हालांकि वीडियो में साफ तौर पर यह नजर आया कि Deepika Padukone उसे ऐसा करने से मना करती है। इस सबके बीच आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से वीडियो को डिलीट करना पड़ा। वहीं रेडिट यूजर ने इस मामले में वॉर 2 प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा का जिक्र किया।

Ranveer Singh Deepika Padukone की दुआ की फोटो वायरल होने पर क्या बोले रेडिट यूजर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ को लेकर रेडिट यूज़र ने पोस्ट किया, “किसी ने दीपिका और उनकी बेटी का एयरपोर्ट पर वीडियो बना लिया उससे पता चलता है कि यह करना कितना बेतुका है कि सेलिब्रिटीज हमेशा लोगों को अपने बच्चों की तस्वीर लेने से रोकते हैं। यहां तक कि विरुष्का जो अपने बच्चों की तस्वीर किसी को लेने देने के मामले में बेहद सख्त हैं वे भी इसे नहीं रोक पाए। वामिका की एक तस्वीर तब लीक हुई थी जब अनुष्का उसे बस में ले जा रही थी अगर मैं गलत नहीं हूं। सच कहूं तो कोई भी सेलिब्रिटी माता-पिता पैपराजी को पूरी तरह से रोक नहीं सकते जो बच्चे की तस्वीर सबसे पहले डालने के लिए बेताब रहते हैं।”

आदित्य चोपड़ा की बेटी को लेकर क्या बोले रेडिट यूजर

रेडिट यूजर ने Deepika Padukone मामले में आगे कहा कि आदि चोपड़ा एक तरह से अपवाद है लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि कोई भी फिल्म स्टार की बजाय निर्देशक के पीछे भागने की परवाह नहीं करता। फिर भी एक बार उनकी भी बेटी के साथ तस्वीर खींच गई तो शायद उन्हें इसके बाद कानूनी कार्रवाई की धमकी देनी पड़ी।

यूजर्स दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में हुए खड़े

Deepika Padukone को लेकर रेडिट यूजर के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा वीडियो डिलीट कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने बच्चों के प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है दुआ सेलिब्रिटी नहीं है तो उसे फिल्माने की जरूरत नहीं है। यूजर्स इसे शर्मनाक बता रहे हैं तो कुछ फैंस दुआ को Ranveer Singh की कार्बन कॉपी कह रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Kapoor

जून 9, 2026

Nehal Chudasama

जून 8, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 3

जून 8, 2026

Peddi Box Office Collection Day 4

जून 8, 2026

Bharat Bhhagya Viddhaata

जून 8, 2026

Shilpa Shetty

जून 8, 2026