DNP India Hindi

Hyundai Creta Facelift की लॉन्चिंग से पहले दीपिका पादुकोण बनी Hyundai की नई ब्रांड एम्बेस्डर, क्या कंपनी को होगा फायदा?

DEEPIKA

DEEPIKA

Hyundai: दक्षिण कोरिया की कंपनी Hyundai ने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बाद अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी Hyundai का ब्रांड एम्बेस्डर  बना दिया है। इन दोनों की जोड़ी को फिल्मों में फैंस खूब पसंद करते हैं। अब ये खूबसूरत जोड़ी Hyundai के लिए एक साथ विज्ञापन करती हुए नजर आएगी। आपको बता दें, इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी हुंडई एक्सटर के ब्रांड एम्बेस्डर बन चुके हैं। लेकिन अब इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल हो गया है।

दीपिका पादुकोण बनी Hyundai की नई ब्रांड एम्बेस्डर

आने वाले समय में शाहरुख और दीपिका एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और पॉपुलैरिटी के कॉम्बिनेशन में तड़का लगाते हुए नजर आएंगें।आपको जानकार हैरानी होगी कि, दक्षिण कोरिया की हुंडई कंपनी के लिए भारत की ऑटो मार्केट तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। भारतीय यूजर्स इसकी गाड़ियों को खूब खरीदते हैं। ये कंपनी भारत में 18.6 फीसदी का बाजार करती है।

Hyundai Creta Facelift जल्द होगी लॉन्च

Hyundai Creta Facelift की लॉन्चिग से पहले दीपिका को ब्रांड एम्बेस्डर बनाना कंपनी के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। इस कार में 25 सेफ्टी के साथ कई शानदार फीचर्स दिए गए है, जिसने पेश होते ही लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि दीपिका को यूथ काफी पसंद करता है। ऐसे में दीपिका का ब्रांड एम्बेस्डर बनना कंपनी को काफी फायदा पहुंचा सकता है। इस कार से पहले कंपनी ने एक्सटर को लॉन्च किया था। जिसे खूब पसंद किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version