---Advertisement---

क्या प्रेग्नेंसी में Deepika Padukone का ब्रांड है ग्लोइंग स्किन का राज? वीडियो में ब्यूटी सीक्रेट रिवील करती दिखीं ‘मस्तानी’

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो को शेयर करते हुए फैंस को ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बात करती हुई नजर आई। उनका यह वीडियो चर्चा में है। लोग इसे देखने के बाद सवाल पूछ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 24, 2024 5:25 अपराह्न | Updated: मई 28, 2024 3:49 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण फिलहाल प्रेगनेंसी फेज को एंजॉय कर रही है और वह अब सितंबर में अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस सबके बीच वह अपने ब्यूटी ब्रांड को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वह वर्क फ्रंट में काफी एक्टिव है। वहीं लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने फैंस को खुशखबरी देते हुए यह बताया है कि अब उनका प्रोडक्ट 82°E ऑनलाइन ही नहीं अब Tira स्टोर में भी उपलब्ध है। वहीं इस वीडियो में दीपिका यह खुलासा करती हुई नजर आती है। आइए जानते हैं आखिर किन प्रोडक्ट्स का वह करती है इस्तेमाल और क्या है ब्यूटी सीक्रेट।

इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं Deepika Padukone

इस वीडियो में दीपिका यह बताती है कि उनके सारे प्रोडक्ट्स क्लींजिंग, हाइड्रेटिंग एंड प्रोटेक्टिंग बेस पर बनाया गया है जो आपकी स्क्रीन के लिए हेल्दी है। वीडियो में वह बताती है कि वह सबसे पहले टोनर कम सीरम का इस्तेमाल करती है जो उनके स्किन को रखने के लिए बेस्ट है। दीपिका बताती है कि उन्होंने खुद इसे इस्तेमाल करने के बाद फर्क देखा है। वहीं एक्ट्रेस यह भी बताती है कि इसके बाद वह क्लींजर का इस्तेमाल करती है ताकि वह अपने स्क्रीन को क्लीन कर सके। वहीं एक्ट्रेस मॉइश्चराइजर भी लगाती है जो उनकी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए परफेक्ट है। वहीं एक्ट्रेस का कहना है कि यह मॉइश्चराइजर उनकी स्किन को ना ज्यादा स्टिकी बनता है और ना ही ड्राई रखता है।

शाम को मेकअप हटाना नहीं भूलती हैं दीपिका

वीडियो में दीपिका बताती है कि वह अंडर आई क्रीम का भी इस्तेमाल करती है। इसके अलावा वह क्ले मास्क को लगाती है जो उनके लिए डेली रूटीन का एक पार्ट है। वहीं ऐक्ट्रेस अपने लिप्स को हाइड्रेटेड और खूबसूरत बनाने के लिए लिप ऑयल का इस्तेमाल करती है जो उनके ब्रांड में मौजूद है। एक्ट्रेस का मानना है कि दिन भर मेकअप में होने के बाद वह शाम को आकर इसे निकालती है और यह समय उनका होता है।

क्या है ग्लोइंग स्किन का राज

दीपिका पादुकोण इस वीडियो में येलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही है जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही है। ऐसे में प्रेगनेंसी के बीच दीपिका का यह ब्यूटी टिप्स वीडियो देखने के बाद फैंस का कहना है कि क्या प्रेगनेंसी में उनकी ग्लोइंग स्किन का यही राज है। एक यूजर का कहना है कि क्या आप भी अपनी ब्यूटी ब्रांड का इस्तेमाल करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026