---Advertisement---

Deepika Padukone ने ज़बरदस्त एनिमेशन के साथ ज़ाहिर किया ‘मिठाई’ के लिए प्यार, फैंस बोले ‘दिप्स की मज़ेदार रीलें वापस आ गईं’

Deepika Padukone इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने मज़ेदार वीडियो शेयर करती रहती है, जिसमें फैंस को हर बार कुछ अलग हटकर देखने को मिलता है। इस बार भी अभिनेत्री ने अपनी एक एनिमेटेड विडियो फ़ैन्स के साथ शेयर की है। वीडियो में वह ‘मिठाइयों’ के लिए अपना प्यार ज़ाहिर करतीं नज़र आ रही हैं।

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 25, 2023 6:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने फैंस के साथ अपने मज़ेदार वीडियो शेयर करके उनका मनोरंजन करती रहती हैं। इस बार भी अभिनेत्री ने एक ऐसा ही मज़ेदार वीडियो शेयर किया है जिसे उनके फैंस काफ़ी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में दीपिका एनिमेशन की दुनिया में प्रवेश करती दिख रही हैं, जो देखने में जादुई लग रही है। 

Deepika Padukone ने शेयर किया ज़बरदस्त एनिमेशन वाला वीडियो 

सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ये मज़ेदार रील शेयर करते हुए Deepika Padukone ने लिखा “मैं बिना चीनी वाली डाइट पर हूं और आप?” दीपिका द्वारा शेयर किया यह वीडियो काफी ज़बरदस्त है जिसमें शानदार एनिमेशन देखने को मिल रहा है। इस वीडियो की शुरुआत दीपिका द्वारा रिकॉर्ड प्लेयर को चलाने के साथ होती है। इसके बाद अभिनेत्री अपने फ्रिज की तरफ़ जाती है और जब वह उसे खोलती हैं तो वह एनिमेशन की दुनिया में पहुंच जाती हैं। 

यहां वह ख़ूबसूरत रंग-बिरंगे पहाड़ों और बहुत सारे हॉट एयर बैलून के बीच दीपिका अपने हाथ उठाकर जादु से एक मिठाई की फ़ैक्ट्री खड़ी करती हैं, जहां ढेर सारे डोनट, कप केक, आइसक्रीम और बहुत सी मीठी-मीठी चीज़ें उनके सामने आ जाती हैं। इसके बहुत सारे रंग-बिरंगे बॉल्स गिरते हैं और दीपिका खुद को दोबारा अपना फ्रिज खोले नज़र आती हैं। 

दीपिका की मज़ेदार वीडियो पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया 

Deepika Padukone की इस मज़ेदार विडियो पर अब उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूज़र ने अभिनेत्री की विडियो के नीचे कॉमेंट करते हुए लिखा “प्रतिष्ठित दीपिका पादुकोण रीलें वापस आ गई हैं।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “रीलों की रानी वापस आ गई है।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “फ़ूडी दीपिका!” एक यूज़र ने लिखा “क्या एनिमेशन है, वाह!” एक और यूज़र ने लिखा “वह वास्तव में डोरेमोन के जादुई दरवाज़े में प्रवेश कर गईं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment