---Advertisement---

‘जवान’ ही नहीं इन फिल्मों में भी Deepika Padukone एक्शन से मचाएंगी कोहराम, स्टंट्स देखने के लिए लोग हैं बेताब

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण एक्शन सींस को लेकर काफी चर्चा में है। जबसे ‘पठान’ फिल्म में उनके एक्शन को लोगों ने देखा तब से मस्तानी एक्शन क्वीन के रूप में काफी पसंद की जा रही है। यही वजह है कि उनकी अपकमिंग फिल्म में स्टंट्स का भरमार है जिसमें वह अपने ताबड़तोड़ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2023 3:15 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण एक्शन सींस को लेकर काफी चर्चा में है। जबसे ‘पठान’ फिल्म में उनके एक्शन को लोगों ने देखा तब से मस्तानी एक्शन क्वीन के रूप में काफी पसंद की जा रही है। यही वजह है कि उनकी अपकमिंग फिल्म में स्टंट्स का भरमार है जिसमें वह अपने ताबड़तोड़ स्टंट से लोगों के दिलों को जीत लेंगी। जी हां, शायद पठान में दीपिका के किरदार को देख मेकर्स इस बात को समझ चुके हैं कि एक्शन थ्रिलर करने में दीपिका का वाकई कोई जवाब नहीं है। यही वजह है कि उनकी पाइपलाइंस में अभी मौजूद प्रोजेक्ट में वह स्टंट दिखाती हुई नजर आएंगी। आइए जानते हैं आखिर किस फिल्म में दीपिका एक्शन करती हुई आने वाली है नजर।

‘कल्कि 2898 एडी’ है लोगों के लिए खास

प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का अहम किरदार है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में दीपिका एक बार फिर एक्शन करती हुई नजर आएंगी और उनके इस किरदार को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काफी अफवाह और अटकलों के बाद मेकर्स ने इस फिल्म का नाम जारी किया है और फर्स्ट लुक को देखने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि दीपिका छा जाएंगी।

‘जवान’ में भी एक्शन का तड़का लगाएंगी दीपिका पादुकोण

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ में एक बार फिर दीपिका एक्शन करती दिखेंगी। हालांकि कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह कैमियो रोल में है लेकिन प्रीव्यू वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि वह एक्शन और मारधाड़ कर लोगों की बोलती बंद कर रही है।

‘सिंघम 3’ में अजय के साथ नजर आएंगी दीपिका

अजय देवगन की फिल्म सिंघम को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं इस बार ‘सिंघम 3’ में अजय के साथ दीपिका पादुकोण एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। फैंस उन्हें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और एक बार फिर वह अपने मारधाड़ वाले अंदाज से लोगों का दिल जीतने के लिए आ रही है।

फाइटर में मारपीट करती दिखेंगी दीपिका पादुकोण

यह फिल्म दीपिका के फैंस के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पहली बार वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली है। जैसा कि फिल्म के नाम से ही साफ है कि इसमें मारधाड़ और एक्शन सींस खूब होंगे तो ऐसे में दीपिका पादुकोण को लेकर भी है उम्मीद जताई जा रही है कि वह फैंस को निराश नहीं करेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026