---Advertisement---

Deepika Padukone की इस वायरल तस्वीर को देख लोगों को आई सुष्मिता सेन की याद! क्यों खुलेआम लड़ाई कर रहे फैंस

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की तस्वीर को देखने के बाद लोग बनाने लगे बात, आइए जानते हैं आखिर क्या है इसमें खास जिसकी वजह से चर्चा में आई मस्तानी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2024 3:14 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी प्रेगनेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें किस कदर प्यार लुटाते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। वह लोगों को इंप्रेस करने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखती है लेकिन हाल ही में उनकी एक ज्वैलरी एड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद एक रेडिट यूजर को सुष्मिता सेन की याद आ गई। आखिर क्यों लोग बना रहे हैं इस तरह की बात और क्यों है चर्चा में। आइए जानते हैं क्या है यह माजरा।

Deepika Padukone की वायरल तस्वीर देख लोग कर रहे तारीफ

दरअसल वायरल रही यह तस्वीर दीपिका पादुकोण की एक ज्वेलरी एड से है जो पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रही है। वहीं अब दीपिका ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ में बातें बना रहे हैं।

क्या कह रहे यूजर्स

एक यूजर ने यहां तक कह दिया कि वह सुष्मिता सेन की याद दिला रही है। ऐसे में लोग इस पर खूब कमेंट करने लगे हैं। कुछ लोग जहां इस बात को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि यह बकवास है। एक यूजर ने दीपिका को कार्टियर आइकॉन मॉडल बताया है। एक यूजर ने कहा वह उसकी तरह तो बिल्कुल नहीं लग रही है तो एक ने कहा कि वह सुष्मिता ही लग रही है। ऐसे में दो गुट बन गए हैं जो दीपिका पादुकोण और सुष्मिता सेन को तुलना कर रहे हैं तो एक दूसरे के खिलाफ है।

खास लुक में दिखीं दीपिका

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण रेड ड्रेस में नजर आ रही है। फ्रंट कट रेड ड्रेस में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। वहीं वह एक नेकलेस को फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही है। वेट हेयर स्टाइल के साथ हेवी मस्कारा और मैचिंग लिप शेड्स में वह काफी खूबसूरत दिख रही है।

सुर्खियों में रहती हैं दीपिका

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण बहुत जल्द प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाली है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में सिंघम अगेन भी है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026