---Advertisement---

कैजुअल आउटफिट में इस तरह बेबी बंप छिपाती दिखीं Deepika Padukone, ‘कल्कि 2898 AD’ फिल्म देखने मां-बहन के साथ निकले रणवीर

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को पति रणवीर सिंह के साथ किया गया स्पॉट, स्टाइलिश लुक ने लोगों का खींचा ध्यान, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2024 10:36 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में कल्कि 2898 AD फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं इस सबके बीच वह अपनी फिल्म को दिखाने के लिए फैमिली के साथ स्पॉट हुई। जी हां, सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें दीपिका अपने पति रणवीर सिंह, सास और ननद के साथ मूवी डेट पर निकली है। इस दौरान एक बार फिर मैटरनिटी गोल देती देखी मस्तानी गर्ल और देखने के बाद लोग प्यार लुटाने पर मजबूर हो रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है खास।

Deepika Padukone ने बटोर ली लाइमलाइट

जहां तक वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह अपने बेबी बंप को खास तरीके से छिपाती हुई नजर आई। इस दौरान व्हाइट लूज टी-शर्ट, ब्लू डेनिम को ओवरसाइज ब्लेजर के साथ फ्लॉन्ट करती हुई दिखी। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह स्टाइलिश अंदाज वाकई फैंस को लुभाने के लिए काफी है। स्टाइलिश शेड्स और स्नीकर्स में वह अपने लुक को कंप्लीट टच दे रही थी। मिनिमल मेकअप और कातिलाना स्माइल से वह फैन के दिलों को जीतने में कामयाब हुई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर दीपिका को लेकर काफी प्रोटेक्टिव दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर सिंह का दिखा फैमिली मैन वाला अंदाज

वहीं रणवीर सिंह लॉन्ग हेयर स्टाइल में स्पॉट हुए और कहने में दो राय नहीं है कि होने वाले पापा का यह अंदाज काफी कूल था। स्टाइलिश शेड्स और ऑल ब्लैक लुक में रणवीर हैंडसम हंक से कम नजर नहीं आ रहे थे। दूसरी तरफ एक और वीडियो चर्चा में है जिसमें रणवीर अपनी मां और बहन के साथ नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक फैमिली दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 AD को एंजॉय करने के लिए पहुंचे हैं जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। रणवीर और दीपिका का यह अंदाज फिलहाल चर्चा में है।

इन फिल्मों में दिखेंगे कपल

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण बहुत जल्द ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देने वाली है। वहीं रणवीर सिंह की पाइपलाइन में ‘डॉन 3’ है। इन फिल्मों को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि ये फिल्में माइलस्टोन साबित होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026