---Advertisement---

Deepika Padukone Skin care: ‘कल्कि 2898 AD’ एक्ट्रेस जैसी सुंदर और निखरी त्वचा की है ख्वाहिश! फटाफट जानिए क्या है राज

Deepika Padukone Skin care: अगर आप भी दीपिका पादुकोण की तरह ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन पाना चाहती हैं तो ट्राई कर सकती हैं यह होममेड फेस मास्क जो है उनकी खूबसूरत स्क्रीन का राज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2024 5:57 अपराह्न

Deepika Padukone Skin care
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone Skin care: यह बात सच है कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वह अपनी ग्लोइंग स्किन से लोगों को दीवाना बना देती है। क्या आप भी चाहती हैं दीपिका पादुकोण की तरह ग्लोइंग और फ्रेश स्किन तो यह होममेड फेस मास्क ट्राई जरूर करें। यह चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए बेस्ट और परफेक्ट चॉइस हो सकता है। अगर आप दीपिका की ग्लोइंग स्किन का राज जानना चाहती हैं तो यह फेस मास्क आपके लिए है जिसे आप डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। यह आपकी स्किन को चमकदार बनाती है।

दीपिका करती है इस फेस मास्क का इस्तेमाल

दीपिका पादुकोण ने खुद एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया और उन्होंने बताया कि वह बेसन, मलाई और हल्दी को फेस मास्क के लिए इस्तेमाल करती है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे बनाएं यह फेस मास्क।

इस तरह बनाएं फेस मास्क

  • सबसे पहले इस सभी सामग्री को एक कटोरे में मिक्स कर लें। बेसन मलाई एक चम्मच लेकर इसमें हल्दी की एक चुटकी डालकर पेस्ट बना ले।
  • अब इस बेसन को अपने चेहरे पर लगाए और ध्यान दें कि आंखों के आसपास इसका इस्तेमाल ना हो।
  • कम से कम 15 से 20 मिनट रखने के बाद आप इसे पानी से धो ले।

इस होममेड फेस मास्क के फायदे

  • बेसन डेड सेल्स को हटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए फायदेमंद है। यह स्किन को डीप क्लींजिंग देने के लिए भी मददगार हो सकता है और इसे रंगत को निखारने के लिए जाना जाता है।
  • जहां तक मलाई की बात करें तो यह चेहरे को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ नमी प्रदान करता है और पोषण देता है।
  • हल्दी मैं वह गुण होते हैं जो मुंहासे से निपटने और चेहरे को चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। यह एक्ने, एंटी एजिंग और डार्क सर्कल्स को कम करने में फायदेमंद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026