---Advertisement---

कैजुअल रिलेशनशिप कॉन्ट्रोवर्सी पर Deepika Padukone ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास! वीडियो पर रणवीर ने भी ली चुटकी

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के साथ कॉफी विद करण में कैजुअल रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसा बोलती नजर आई जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। दीपिका ने कॉफी विद करण में कहा था कि वह और रणवीर शादी से पहले एक कैजुअल रिलेशनिप में थे। अब एक्ट्रेस ने अपने अलग अंदाज में लोगों को जवाब देती नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2023 1:33 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के साथ कॉफी विद करण में नजर आई थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए नजर आए। वहीं शो में दीपिका ने कहा कि वह रणवीर के साथ कैजुअल रिलेशनशिप में थीं और मस्तानी की यह बात फैंस को हजम नहीं हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग दीपिका को काफी ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें भर-भर कर नफ़रतें मिल रही है। इस सब के बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने अलग अंदाज से लोगों को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आ रही है।

एक्सप्रेशन से क्या कह रही हैं दीपिका

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस इसमें कह रही है कि इतनी सुंदर, इतनी सुंदर, बिल्कुल वाव लग रही हो। वीडियो में वह एक्सप्रेशन देकर लोगों को हैरान कर गयी। वह इस दौरान माथे पर हाथ रखकर कुछ ऐसा करती है जिससे लगता है वह परेशान हो गयी लेकिन इस पर रियेक्ट नहीं करना चाहती है। वहीं वीडियो में एक्ट्रेस हंसी दबाती हुई नजर आ रही है। जहां तक दीपिका के लुक की बात करें तो एम्बेलिश्ड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनका अंदाज काबिल-ए-तारीफ है और वह लोगों को दीवाना बना रही हैं। वीडियो के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा, “बिल्कुल वाव लग रही हो।”

रणवीर ने कहीं ये बात

इस वीडियो को देखने के बाद पति रणवीर सिंह भी ख़ास सपोर्ट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कमेंट में कहा, “HAHAHAHAHAHAHAHA…Dead!!!!” वहीं करण जोहर ने लिखा, “एम ऑब्सेस्ड आई लव लव दिस।” ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दीपिका को ट्रोलिंग का यह जवाब सबसे हटके है।

आखिर क्या है पूरा माजरा

गौरतलब है कि दीपिका ने कॉफी विद करण में कहा था कि वह और रणवीर शादी से पहले एक कैजुअल रिलेशनिप में थे। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं कुछ समय के लिए अकेली रहना चाहती थी क्योंकि मैं कॉम्प्लिकेटेड रिलेशनशिप से बाहर आ रही थी। मैं एक ऐसे फेज से गुजर रही थी जब मैं किसी के साथ नहीं आना चाहती थी और कमिटेड नहीं होना चाहती। मैंने तब तक कमीटमेंट नहीं दी जब तक कि उन्होंने मुझे प्रपोज नहीं किया।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026