---Advertisement---

Deepshikha Nagpal: 45 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस को खल रही है पार्टनर की कमी, कहा- ‘अकेले घंटों रोती हूं’

Deepshikha Nagpal: दीपशिखा ने मीडिया से बात करते हुए अपने दुख को बयां किया और अपने मुश्किल वक्त के हालातों को शेयर किया। अब दीपशिखा की उनकी पसंद का पार्टनर मिल पाता है या नहीं ये तो समय ही बताएगा पर उनके इस दुख को फैंस का काफी सपोर्ट मिल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2023 7:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Deepshikha Nagpal: “जिंदगी के तीखे मोड़ पर हम तन्हा है, जहां जरूरत थी एक अदद हमसफर की”, जी हां कुछ ऐसी ही कहानी है टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल की जो इन दिनों अकेलेपन का इस कदर शिकार है कि उन्हें अपना दुख साझा करने के लिए कोई नहीं मिल रहा है। ‘रंजू की बेटियां’, ‘न उम्र की सीमा हो’, ‘कश्मकश जिंदगी की’ ओर ‘अधूरी कहानी हमारी’ जैसे शोज में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली दीपशिखा को इन दिनों पार्टनर की कमी खल रही है। बीते दिनों दीपशिखा की सिस्ट सर्जरी हुई है और वो काफी तनाव भरे माहौल से गुजर रही है।

अकेले सब संभालते हुए थक चुकी है एक्ट्रेस

उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,” मुझे अपनेपन की कमी महसूस हो रही है, ये मेरी सर्जरी के बाद का तनाव है या डिप्रेशन पर मैं ये सब अकेले संभालते – संभालते थक चुकी हूं। मेरा स्वभाव काफी चिड़चिड़ा हो गया है और छोटी सी बात भी मुझे हताश निराश कर जाती है। मुझे लगता है काश कोई इस वक्त मेरे साथ होता। मैं घंटों रोती हूं और अब मुझे अपनी जिंदगी में एक पार्टनर की कमी बेहद खलती है।” सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें मुश्किल वक्त में मजबूत रहने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।

Also Read: Urfi Javed ने धमकी देने वाली महिला को दिया चैलेंज, बोलीं- ‘हिम्मत है तो थप्पड़ मारकर दिखाओ’

दीपशिखा नागपाल के हो चुके हैं दो तलाक

भले ही दीपशिखा का करियर शानदार रहा हो पर निजी जिंदगी में उन्हें कभी प्यार नहीं मिला। साल 1997 में उन्होंने जीत उपेंद्र से शादी की थी और 10 साल बाद उनका तलाक हो गया। साल 2012 में उन्होंने केशव अरोड़ा से शादी की पर ये रिश्ता भी सिर्फ चार साल चला और दोनों ने तलाक ले लिया। दीपशिखा ने अपने दूसरे पति पर मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। दीपशिखा के दो बच्चे है जिनमे एक बेटी है वेदिका जो 21 साल की है और बेटा विवान जो अभी 15 साल का है।

Also Read: UP News: जनता दरबार में CM योगी बोले – ‘धन के अभाव में नहीं रुकना चाहिए इलाज’, अधिकारियों को दिए निर्देश

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 2

नवम्बर 8, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 8, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026