---Advertisement---

Despatch: हॉट सीन्स से भरपूर Manoj Bajpayee की फिल्म कर रही ग्लोबली नंबर 1 पर ट्रेंड, लोग बोले- ‘परिवार के साथ ना देखें’

Despatch: मनोज बाजपेयी की फिल्म डिस्पैच जो हाल ही में zee 5 पर रिलीज हुई वह ग्लोबली नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हॉट सीन से भरपूर ने फिल्म ने अपना जलवा दिखाया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 19, 2024 5:40 अपराह्न

Despatch
Follow Us
---Advertisement---

Despatch: Zee5 पर हाल ही में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की फिल्म डिस्पैच (Despatch) रिलीज हुई। 13 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कभी ग्लोबली फिल्म कुछ इस कदर कमाल दिखाएगी। शुरुआत में फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली लेकिन इस सब के बीच लेटेस्ट रिपोर्ट में जो कहा गया है वह निश्चित तौर पर मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है। दरअसल यह फिल्म ग्लोबली नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। आईए जानते हैं आखिर क्या है इस फिल्म की खास बातें।

Despatch में हर बार से हटके नजर आ रहे Manoj Bajpayee

जहां तक बात करें मनोज बाजपेयी की फिल्म डिस्पैच की तो यह कनु बहल के निर्देशन में बनी फिल्म है जो क्राइम रिपोर्टर की कहानी है। जहां एक तरफ मनोज बाजपेयी फिल्म में हर बार से हटके किरदार में नजर आ रहे हैं। हमेशा गंभीर और दबंग नजर आने वाले मनोज की फिल्म में इंटीमेट सींस की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक इंटीमेट सीन फिल्माए गए हैं जिसे देखने के लिए शायद आपको अकेले रहने की भी जरूरत है।

Despatch में क्राइम जर्नलिस्ट की भूमिका में छा गए Manoj Bajpayee

ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श के रिपोर्ट के मुताबिक मनोज बाजपेयी की फिल्म ग्लोबली नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। डिस्पैच फिल्म में मनोज ने एक क्राइम जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई है और हमेशा की तरह उनका गंभीर लोक देखने को मिला। फिल्म में Shahana Goswami और Rituparna Sen हिंदी मुख्य भूमिका में नजर आई। 13 दिसंबर 2024 को zee 5 पर रिलीज हुई इस फिल्म का फिलहाल ग्लोबल दमखम देखने को मिल रहा है और यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। जहां तक बात करें इस फिल्म की कहानी की तो एक बार फिर लव ट्रायंगल को दिखाने की कोशिश की गई है। जहां मनोज बाजपेयी अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच फंसे हुए नजर आते हैं।

Manoj Bajpayee की Despatch को लेकर क्या कह रहे यूजर्स

मनोज बाजपेयी की zee5 पर रिलीज होने वाली Despatch को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। Zee5 पर स्ट्रीम होने वाली इस फिल्म को लेकर एक अलग खुमार देखने को मिल रहा है। सच्चाई सामने आ गई है और दुनिया भर में हर स्क्रीन पर इसे देखा जा रहा है। एक हफ्ते से कम समय में फिल्म का ग्लोबली यहां तक पहुंचना निश्चित तौर पर बहुत बड़ी बात है हालांकि अभी भी कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो इस फिल्म को परिवार के साथ ना देखने की हिदायत दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सिर्फ हॉट सीन की वजह से ये हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aishwarya Rai

नवम्बर 1, 2026

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 31, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 31, 2026