---Advertisement---

Dhamaal 4: ‘धुरंधर 2’ से कोसों दूर भागी अजय देवगन की फिल्म की फिर बदली रिलीज तारीख, क्यों मेकर्स ने की नई प्लानिंग

Dhamaal 4: धमाल 4 को नई रिलीज तारीख मिल गई है और यह निश्चित तौर पर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है लेकिन क्यों एक बार फिर से मेकर्स ने रिलीज को टालने की प्लानिंग की। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 27, 2026 1:02 अपराह्न

Dhamaal 4
Follow Us
---Advertisement---

Dhamaal 4: अजय देवगन, रितेश देशमुख अरशद वारसी और संजय मिश्रा के साथ जावेद जाफरी धमाल 4 में नजर आने वाले हैं और फैंस इसे लेकर लंबे समय से इंतजार में है। हालांकि इस सबके बीच अब इस फिल्म को नई रिलीज तारीख मिल गई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टी-सीरीज ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि आखिर यह कब रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही अजय देवगन की फिल्म की रिलीज तारीख बदल दी गई है। हालांकि इस सबके बीच आखिर मेकर्स की क्या प्लानिंग है क्योंकि इससे पहले भी धुरंधर 2 और टॉक्सिक से तकरार की वजह से धमाल 4 की रिलीज तारीख बदली गई थी।

क्या रखी गई Dhamaal 4 के लिए नई रिलीज डेट

दरअसल अजय देवगन की धमाल 4 पहले 19 मार्च को रिलीज किया जाना था। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की तकरार धुरंधर 2 और टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्मों से थी। इस वजह से कहा गया की मेकर्स ने इसकी तारीख 12 जून 2026 कर दी थी। हालांकि इस सबके बीच नई रिपोर्ट में यह बताया गया है कि अब 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघर में अल्टीमेट फैमिली एंटरटेनर रिलीज की तारीख चुनी।

क्यों बदली अजय देवगन की धमाल 4 की रिलीज तारीख

इसे लेकर टी-सीरीज ने कहा जब अराजकता कॉमेडी से मिलती है तो समझ लीजिए कि यह धमाल का समय है। मेकर्स ने 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघर में अल्टीमेट फैमिली एंटरटेनर रिलीज करने के लिए शुभ तारीख चुनी है। कहा जा रहा है कि 12 जून से 3 जुलाई का फैसला काफी सोच समझ कर लिया गया है क्योंकि मेकर्स के हिसाब से नई तारीख काफी अच्छे समय पर पड़ रही है और इसका लाभ फिल्म को मिल सकता है।

क्यों धमाल 4 हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर फ्रेंचाइजी

जहां तक बात करें धमाल 4 की तो अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी संजय मिश्रा, जावेद जाफरी नजर आने वाले हैं। यह हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है। शुभ दिन की वजह से 3 जुलाई 2026 को धमाल 4 रिलीज के लिए चुना गया है। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, रवि किशन और विजय पाटकर जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। यह अजय देवगन भूषण कुमार कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026