---Advertisement---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6: रिकॉर्ड तोड़ते हुए अचानक से बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई अजय देवगन की ‘धमाल 4’ , जानें सबसे बड़ा कारण

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म धमाल 4 का कलेक्शन अचानक से गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकालना मुश्किल हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 16, 2026 12:51 अपराह्न

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म धमाल 4 को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। लेकिन बढ़ते दिनों के साथ फिल्म की कमाई गिरती जा रही है। जिसके कारण मेकर्स के लिए टेंशन खड़ी हो गई है। शुरुआती दिनों में फिल्म का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा। लेकिन उसके बाद कमाई गिर गई। हालंकि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई  है। लेकिन मेकर्स के लिए 200 करोड़ का भारी-भरकम बजट होने के कारण लागत निकालना मुश्किल हो रहा है।

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?

धमाल 4 ने रिलीज के छठे दिन 6.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 11137 शोज से हुई है। वहीं, भारत में अजय देवगन की धमाल 4 टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 107.41 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपए है। धमाल 4 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 124.66 करोड़ रुपए है। मूवी का बजट 200 करोड़ है। ऐसे में मेकर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती लागत निकालकर प्रॉफिट निकालने की है। हालंकि इंद्र कुमार की ये मूवी दर्शकों को पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्यों गिरा?

अजय देवगन की धमाल 4 एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसमें मुख्य रुप से अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी , ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और रवि किशन जैसे बड़े सितारे हैं। फिल्म की गिरावट का प्रमुख कारण दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया माना जा रहा है।फिल्म की कहानी में उन्हें कुछ नयापन नहीं लगा। इसके साथ ही वर्किग डे होने के कारण फिल्म कुछ नया नहीं मिल पा रहा है। इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की कॉमेडी मूवी वेकल टू द जंगल जैसी फिल्मों से है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

अगस्त 30, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026

Samay Raina

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026