---Advertisement---

‘कहानी में ट्विस्ट…’ क्या RJ Mahvash संग Yuzvendra Chahal की डेटिंग रुमर्स से जल उठी Dhanashree Verma! देख कंफ्यूज हुए यूजर्स

Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल और आरजे महवाश की डेटिंग की खबरों के बीच धनश्री वर्मा ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वह टॉक ऑफ द टाउन बन गई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसने लोगों के दिमाग को घुमा दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2025 10:51 पूर्वाह्न

Dhanashree Verma
Follow Us
---Advertisement---

Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल फिलहाल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में शुमार हैं। दोनों की तलाक की खबरें लगातार वायरल हो रही है लेकिन इस सबके बीच बीते दिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में जब Yuzvendra Chahal को आरजे महवाश के साथ स्पॉट किया गया तो सोशल मीडिया पर उनकी डेटिंग रुमर्स उड़ने लगी।लेकिन इस सबके बीच Dhanashree Verma ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की होती और लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। एक बार फिर सवाल के कटघडे़ में है धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का रिलेशनशिप। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

क्या Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma तलाक की खबरें निकली हवाहवाई

बीते धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के रिश्ते में अनबन की खबरें आई तो क्रिकेटर वाइफ ने स्पेशल मीडिया से पति के साथ सभी तस्वीरों को हाइड कर दिया था। लेकिन अब सोमवार को उन्होंने एक बार फिर कुछ ऐसा किया जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी। जब यह खबरें आई कि Yuzvendra Chahal और धनश्री अब साथ नहीं हैं और उनकी तलाक होने वाली है। तब क्रिकेटर की वाइफ ने इंस्टाग्राम पर फोटोज को एक बार फिर से रिस्टोर कर लिया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि अभी एक दिन पहले ही आरजे महवाश के साथ युजवेंद्र की फोटोज वायरल हुई थी।

Yuzvendra Chahal धनश्री वर्मा के साथ RJ Mahvash के रिश्ते पर उठने लगे सवाल

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की साथ में तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मजे लेने लगे हैं और उनका कहना है कि अब कहानी में नया ट्विस्ट आया है। दोनों के रिलेशनशिप और तलाक होने पर सवाल उठाने वाले लोगों के मन में कंफ्यूजन पैदा हो गया कि क्या Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma अब भी साथ हैं। आरजे महवाश के साथ डेटिंग रुमर्स सिर्फ हवा हवाई है। इन फोटोज को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे हैं। एक यूजर ने कहा कहानी में ट्विस्ट है तो एक ने कहा यह तो कंफ्यूजन है। बाकी यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं तो एक ने कहा पैचअप हो गया क्या।

गौरतलब है कि 2020 में धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी हुई थी और उसके बाद से दोनों की के रिश्ते हमेशा टॉक और टाउन बनी हुई है। कुछ समय से दोनों की तलाक की खबरों से सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026

Sonu Nigam

अगस्त 27, 2026

Toxic Box Office Collection Day 1

अगस्त 27, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 26, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 12

अगस्त 26, 2026