---Advertisement---

Ex हसबैंड Yuzvendra Chahal की हार और Virat Kohli की RCB जीत के बीच ये क्या बोल गई Dhanashree Verma! देख पंजाब किंग्स प्लेयर को लगेगी मिर्ची

Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल की पंजाब किंग्स की हार और आरसीबी की जीत के बीच कुछ ऐसा पोस्ट किया जो फिलहाल चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो लोगों को कर सकता है शॉक्ड।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2025 12:11 अपराह्न

Dhanashree Verma
Follow Us
---Advertisement---

Dhanashree Verma: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बीच फाइनल आईपीएल 2025 की ट्रॉफी के लिए मुकाबला हुआ। इसमें 17 साल के बाद विराट कोहली की टीम आरसीबी ने इतिहास दर्ज करते हुए पहली जीत को पक्का कर लिया। सोशल मीडिया पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस से टीम को बधाईयां मिल रही है लेकिन इस तक के बीच एक खास शख्स की बधाई ने लोगों का ध्यान खींचा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पंजाब के प्लेयर Yuzvendra Chahal की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा की जो पंजाब किंग्स की हार के बीच Virat Kohli की आरसीबी की जीत का जश्न मनाती नजर आई।

पंजाब किंग्स की हार के बीच क्या लिखा Dhanashree Verma ने

धनश्री वर्मा ने हाथ में ट्रॉफी लिए हुए विराट कोहली की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आखिरकार नंबर 18 18 के लिए Virat Kohli और टीम को बधाई।” यह तस्वीर और कैप्शन इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि वह विराट कोहली और आरसीबी के चैंपियंस बनने के बाद कितनी खुश है और यह निश्चित तौर पर युजवेंद्र चहल के लिए शॉकिंग हो सकता है। तमाम सेलेब्स और फैंस के पोस्ट के बीच Yuzvendra Chahal की एक्स वाइफ Dhanashree Verma के पोस्ट ने सनसनी मचा दी है।

Virat Kohli की RCB जीत का जश्न मना रही धनश्री वर्मा

विराट कोहली की आरसीबी की जीत काफी मायने रखती है। लगातार 17 साल तक Virat Kohli एक ही टीम आरसीबी के लिए खेलते रहे । अपनी हार के बाद उन्हें काफी ताने भी सुनने पड़े थे लेकिन सबको जवाब देते हुए अब उन्होंने अपना नाम आईपीएल चैंपियंस में शामिल किया है और हर तरफ आरसीबी आरसीबी की चीख सुनाई दे रही है। वहीं Dhanashree Verma की तरफ से मिली यह बधाई निश्चित तौर पर लोगों के लिए शॉकिंग हो सकता है जिस तरह से उन्होंने जीत का जश्न मनाया।

बात करें धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की तो दोनों की अलगाव की खबरें काफी सुर्खियों में रही थी। 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले यह कपल 2025 में अलग हो गए।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026