---Advertisement---

कभी प्राइवेट फोटो लीक तो कभी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने Dhanush की करवा दी बेइज्जती, जानिए किन-किन मौकों पर हुए तीखे सवाल

Dhanush: साउथ सुपरस्टार कभी अफेयर की खबरें तो कभी शादी टूटने की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। आइए जानते हैं किन मौके पर लोगों के सवालों के घेरे में आए हैं एक्टर और हर बार चर्चा में बने रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Dhanush
Follow Us
---Advertisement---

Dhanush: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से कमाल दिखाने वाले एक्टर्स की बात करें तो निश्चित तौर पर इसमें धनुष का नाम शुमार है। किसी भी किरदार में पूरी तरह से डूब जाना इस एक्टर को बखूबी पता है और आज 28 जुलाई को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टिंग में पर्दे पर पूरी तरह से छा जाने वाले धनुष का कंट्रोवर्सी से भी गहरा नाता रहा है। कभी उनकी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ तलाक तो कभी मृणाल ठाकुर के साथ शादी काफी विवादों में रही है। ऐसे में उनके करियर थी कुछ खास कंट्रोवर्सी आइए जानते हैं।

सचि लीफ कंट्रोवर्सी में धनुष आए थे विवादों में

धनुष की करियर की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी की बात करें तो साल 2017 में गायिका और आरजे सुचित्रा के ट्विटर अकाउंट से साउथ सिनेमा की कई हस्तियों की निजी तस्वीरें और वीडियो लीक की गई थी जिनका संबंध धनुष से बताया जा रहा था। इतना ही नहीं कई एक्ट्रेसेस के साथ उनका नाम भी जोड़ा गया था।

आखिर क्या था धनुष का असली माता-पिता विवाद

तमिलनाडु में बुजुर्ग दंपति काथिरेसन और मीनाक्षी ने कोर्ट में यह दावा किया कि धनुष उनके बायोलॉजिकल बेटे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने गुजारा भत्ता की भी मांग की थी। लंबे समय तक इसे लेकर काफी विवाद रहा था बाद में धनुष के पक्ष में फैसला आया था।

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ तलाक की खबरें

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ 18 साल के बाद उन्होंने तलाक की घोषणा करके सबको हैरान कर दिया था। इतना ही नहीं एक्टर पर यह भी आरोप लगाया गया कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से उनका रिश्ता टूटा है।हालांकि हम इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं।

श्रुति हासन के साथ क्या थी अफेयर की खबरें

साल 2012 में जब धनुष की फिल्म 3 रिलीज होने वाली थी तब श्रुति हासन के साथ उनके अफेयर की खबरें आई थी। हालांकि इसे ऐश्वर्या रजनीकांत ने पूरी तरह से इसे अफवाह बताया था। कहा गया कि श्रुति और ऐश्वर्या बचपन की दोस्त थी और इसकी वजह से दोनों की पुरानी दोस्ती में दरार आ गई
हालांकि बाद में एक्ट्रेस की तरफ से कहा गया कि धनुष मेरे एक बेहतरीन को एक्टर और दोस्त है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में मेरी बहुत मदद की है। मुझे किसी के पर्सनल मैटर या शादीशुदा जिंदगी को खराब करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

क्या थी मृणाल ठाकुर के साथ शादीशुदा होने की अफवाहें

पिछले कुछ समय से मृणाल ठाकुर और धनुष के अफेयर्स की भी काफी खबरें आ रही है। दरअसल कृति सेनन के साथ उनकी फिल्म तेरे इश्क में की पार्टी में उन्हें साथ में देखा गया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी तस्वीर और वीडियो भी शेयर किया गया था और इसे शादी का बताया जा रहा था। बाद में एक्ट्रेस ने कहा था कि धनुष मेरे लिए सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त और भाई की तरह है। हमारी कोई रोमांटिक जोड़ी नहीं है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026