---Advertisement---

Dharmendra Birthday: ‘पापा मेरे अंदर हैं…’ ही-मैन के ना होने से जश्न की बजाय सन्नाटा, ईशा देओल से लेकर सनी देओल तक ने जाहिर किए जज्बात

Dharmendra Birthday: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र इस जन्मदिन हमारे साथ नहीं है लेकिन उनकी मौजूदगी उनके बेटे के अंदर है। सनी देओल से लेकर ईशा देओल तक ने एक पोस्ट के जरिए अपने पिता के जन्मदिन पर जज्बात निकाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 8, 2025 10:49 पूर्वाह्न

Dharmendra Birthday
Follow Us
---Advertisement---

Dharmendra Birthday: अगर आज धर्मेंद्र होते तो अपना 90वां जन्मदिन मना रहे होते लेकिन 24 नवंबर 2025 वह दिन जब इस खास दिन से महज 15 दिन पहले वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। धमेंद्र बर्थडे के दिन हर साल जश्न का लोग इंतजार करते थे क्योंकि फैंस में यह उम्मीद होता था कि आज वह अपने ही मैन को देख पाएंगे और उसकी झलक मात्र से लोग दीवाने हो जाते थे लेकिन इस बार धर्मेंद्र का जन्मदिन सन्नाटे से भरा होने वाला है क्योंकि वह सबसे दूर जा चुके हैं। धर्मेंद्र बर्थडे के मौके पर उनकी बेटी ईशा देओल से लेकर बेटे सनी देओल ने अपने जज्बात निकाले हैं और कहा है पापा मेरे अंदर हैं।

धर्मेद्र के लिए सनी देओल ने कहीं ये बात

इस मौके पर सनी देओल ने एक पुरानी वीडियो शेयर कर धर्मेंद्र बर्थडे पर लिखा, “आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं , मेरे अंदर हैं लव यू पापा। मिस यू।”

Dharmendra Birthday पर ईशा देओल ने खुद से किया ये वादा

ईशा देओल ने धर्मेंद्र बर्थडे पर लिखा, “मेरे प्यारे पापा के लिए हमारा समझौता, सबसे मज़बूत रिश्ता। “हम” हमारी पूरी ज़िंदगी, हर दुनिया और उससे भी आगे ….. हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे आसमान हो या ज़मीन। हम एक हैं। अभी के लिए मैंने आपको बहुत प्यार से, ध्यान से और कीमती तरीके से अपने दिल में बसा लिया है … इस पूरी ज़िंदगी के लिए अपने दिल में बहुत गहराई तक। वो जादुई कीमती यादें ….. ज़िंदगी के सबक, सीख, गाइडेंस, अपनापन, बिना शर्त प्यार, इज्ज़त और ताकत जो आपने मुझे अपनी बेटी के तौर पर दी है, उसकी जगह कोई और नहीं ले सकता या उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता।

उन्होंने आगे लिखा मुझे आपकी बहुत याद आती है पापा … आपके गर्म और बचाने वाले गले जो सबसे आरामदायक कंबल की तरह लगते थे, आपके मुलायम लेकिन मज़बूत हाथों को थामे हुए जिनमें अनकहे मैसेज थे और आपकी आवाज़ मेरा नाम पुकार रही थी जिसके बाद कभी न खत्म होने वाली बातें, हँसी और शायरी होती थीं। आपका मोटो “हमेशा विनम्र रहो, खुश रहो, हेल्दी और मज़बूत रहो” मैं वादा करती हूं कि आपकी विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाऊंगी । और मैं आपका प्यार उन लाखों लोगों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी जो आपसे उतना ही प्यार करते हैं जितना मैं करती हूं। आई लव यू पापा आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।

दशकों तक याद किए जाएंगे धमेंद्र

निश्चित तौर पर धर्मेंद्र बर्थडे पर उनका इस दुनिया से चले जाना उनके फैंस और फैमिली के लिए दिल तोड़ने लायक है और उन्हें भूल पाना सिनेमा जगत के प्रेमियों के लिए लगभग मुश्किल है। दशकों तक कई सुपरस्टार आएंगे लेकिन ही-मैन की छवि हमेशा बरकरार रहने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poonam Pandey

मार्च 11, 2026

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

मार्च 10, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 10, 2026