---Advertisement---

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के सामने रिस्क नहीं लेंगे वरुण धवन, न्यू रिलीज डेट देख लोगों ने ली फिरकी

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की आने वाली फिल्म की टॉक्सिक से तकरार से पहले ही रिलीज तारीख को पोस्टपोन कर दिया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2026 3:36 अपराह्न

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
Follow Us
---Advertisement---

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: आने वाले समय में धुरंधर 2 और टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही है जो महीना तक सिनेमाघरों में राज कर सकती है। ऐसे में कोई भी फिल्म इसके सामने रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं है। जहां इस सब के बीच वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज तारीख को टाल दी गई है। यह 5 जून को रिलीज होने वाली थी। शॉकिंग चीज यह है कि 4 जून को टॉक्सिक आने वाली थी। 19 मार्च को धुरंधर 2 रिलीज के लिए तैयार है जो सिनेमाघर में भयावह तबाही मचा सकती है लेकिन यह सब के बीच ‘है जवानी तो इश्क होना है’ क्यों ट्रोल हो रही है।

टॉक्सिक की वजह से अब कब रिलीज होगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बात करें तो इसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की जोड़ी दिखाई देने वाली है जिसके लिए फैंस लंबे समय से इंतजार तो कर रहे हैं लेकिन हेटर्स उन्हें ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं। डेविड धवन की इस फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया क्योंकि आधिकारिक तौर पर टिप्स फिल्म की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि 5 जून को रिलीज होने वाली है ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को 12 जून के लिए शेड्यूल कर दिया गया है।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai को लेकर क्या बोले मेकर्स

वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है को लेकर मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि करते हुए कहा गया कि “हम यह साफ करना चाहते हैं कि हमारी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है असल में 5 जून को रिलीज होने वाली थी। यह तारीख हमने कई महीने पहले बताई थी लेकिन डेवलपमेंट और मौजूदा हालात को देखते हुए हमें लगा कि अपनी रिलीज तारीख को आगे बढ़ाना ज्यादा सही होगा। हमारा पक्का मानना है कि इंडस्ट्री के लिए हमेशा अच्छा होता है जब फिल्म बनाने वाले एक ही तारीख पर मुकाबला करने के बजाय एक दूसरे को सपोर्ट करें। इसी एकता की भावना से हमने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज तारीख को 12 जून करने और अपनी फिल्म को दर्शकों के सामने एक हफ्ते बाद लाने का फैसला किया है।”

वरुण धवन की फिल्म पर मजे ले रहे लोग

वहीं मार्क्स की तरफ से लिए गए इस फैसले को देखने के बाद कुछ लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं है जहां एक यूजर ने कहा धुरंधर है तो यह तो होना ही है। एक ने कहा टॉक्सिक की आग में वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जल गई। वहीं एक यूजर ने कहा नहीं भी रिलीज होती तो फर्क नहीं पड़ता 2026 की सबसे घटिया फिल्म पहले ही करार देते हुए वरुण धवन का मजाक बनाया है। हालांकि यह यूजर्स की अपनी प्रतिक्रिया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026