---Advertisement---

रॉकी और रानी के किसिंग विवाद के बीच गांव पहुंचे Dharmendra, चारपाई पर ऐसे बिता रहे ज़िंदगी

Dharmendra: बॉलीवुड के सबसे अनुभवी अभिनेताओं में से एक धर्मेंद्र इन दिनों काफ़ी चर्चा में हैं। इसका कारण हाल में रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) है। इस फ़िल्म धर्मेंद्र ने शबाना आज़मी (Shabana Azmi) के साथ एक किसिंग सीन दिया है जिसपर अब विवाद ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 6, 2023 2:48 अपराह्न

Dharmendra
Follow Us
---Advertisement---

Dharmendra: बॉलीवुड के सबसे अनुभवी अभिनेताओं में से एक धर्मेंद्र इन दिनों काफ़ी चर्चा में हैं। इसका कारण हाल में रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) है। इस फ़िल्म धर्मेंद्र ने शबाना आज़मी (Shabana Azmi) के साथ एक किसिंग सीन दिया है जिसपर अब विवाद छिड़ गया है। वहीं इस पूरे बवाल से दूर यमला पगला दिवाना (Yamla Pagla Deewana) स्टार गाँव में सुकून की ज़िंदगी बिता रहे हैं।  

सोशल मीडिया पर Dharmendra ने शेयर किया वीडियो 

ट्विटर पर Dharmendra ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा “दोस्तों, आनंद लेने का सबसे अच्छा तरीका…. एक शुद्ध स्कून जीवन”। इस वीडियो में अभिनेता गांव में एक चारपाई पर साधारण से लुक में बैठे दिख रहे हैं। इतना ही नहीं उनके हाथ में सूखी कस्तूरी मेथी से भरी थाली भी है। वहीं यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग अभिनेता के सरलता से जीवन बिताने की तारीफ़ कर रहे हैं।

वीडियो में Dharmendra ने कही ये बात

हैलो दोस्तों, आप सोच रहे होंगे की हमारा धर्मेंद्र कर क्या रहे हैं और ये सब क्या है? यह मेथी हैं दोस्तों। तोड़कर सुखाया है इसको। अब इसे पराठें में डालकर परांठा बनाएंगे, सब्ज़ी बनेगी और फिर मक्खन के साथ खाएंगे। गाँव वालों की ज़िंदगी बसर कर रहा हूं। ये है मेरी चारपाई। अच्छा लग रहा है। जानें क्यों आपसे शेयर करने की दिल करता है ऐसी चीज़ें। ये मुझे पसंद है और आपको भी ये पसंद आएगा”।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में किसिंग सीन पर छिड़ा विवाद

ग़ौरतलब है कि जब से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज़ हुई है तभी से धर्मेंद्र और शबाना आज़मी के किसिंग सीन की चर्चा है। सोशल मीडिया पर दोनों का यह किसिंग सीन काफ़ी वायरल हुआ है जिसपर लोग नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं। वहीं हाल ही में फ़िल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान जब धर्मेंद्र से इस विवाद पर सवाल किया गया तब अभिनेता ने कहा कि उन्हें वह सीन करने में बहुत मज़ा आया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा की ये तो उनके दाएं हाथ का काम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026