---Advertisement---

Dharmendra: ‘हसरत ही रह गई..’ अपार पैसा- शौहरत पाने के बाद भी भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन से क्यों नहीं मिल सके धमेंद्र?

Dharmendra: बॉलीवुड सुपर स्टार रतन टाटा का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने अपनी जिंदगी में जो चाहा वो पाया लेकिन वो रतन टाटा से नहीं मिल सके। इसका उन्हें जिंदगीभर मलाल रहा। अपना दर्द एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 24, 2025 4:17 अपराह्न

Dharmendra
Follow Us
---Advertisement---

Dharmendra: एक शानदार फिल्मी करियर, दो शादियां और 6 बच्चे धमेंद्र ने अपनी 89 साल की उम्र में वो सबकुछ हासिल किया जिसकी लोग चाह करते हैं। लेकिन उसके बाद भी एक्टर की एक इच्छा अधूरी रह गई। इसका मलाल उन्हें जिंदगीभर रहा। इस दर्द को उन्होंने अपने फैंस से भी साझा किया था। जिसमें उन्होंने दिवंगत भारत के सबसे बड़े और दयालु बिजनेसमैन रतन टाटा से ना मिल पाने का दर्द साझा किया था। उन्होंने इसे अपनी अधूरी हसरत बताया था।

बॉलीवुड एक्टर Dharmendra का निधन

धमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अभी हालहि में वो मुम्बई के कैंडी ब्रिज अस्पताल में भर्ती हुए थे। जिसके बाद उनकी मरने तक की अफवाह फैल गई थी।

देखें पोस्ट

एक्टर की हालत को देखते हुए परिवार ने घर पर ही इलाज कराने का फैसला किया था। लेकिन 24 नवबंर को अचानक से खबर आयी कि, गुजरे जमाने के सुपर स्टार धमेंद्र नहीं रहे हैं। उनका निधन हो गया है। 89 साल के एक्टर की मौत ने परिवार और फैंस को तोड़कर रख दिया है। परिवार ने एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया है। धमेंद्र के जाने से उनकी दोनों पत्नियां और 6 बच्चे बुरी तरह से टूट चुके हैं। सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी सहित उनके परिजनों के वीडियो सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड के लिए ये दिन काफी दुख भरा है।

रतन टाटा से ना मिल पाने का धमेंद्र को रहा जिंदगीभर मलाल

बॉलीवुड सुपर स्टार धमेंद्र भले ही दुनिया में ना हो, लेकिन उनकी 65 साल के गोल्डन फिल्मी करियर की हमेशा चर्चा होती रहेगी। इस बीच फैंस उनसे जुड़ी खबरों को जानना चाहते हैं। शोले जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले धमेंद्र ने वैसे तो जो चाहा वो पाया लेकिन इसके बाद भी उनकी एक हसरत अधूरी रह गई। जिसका मलाल उन्हें जिंदगी भर रहा। दरअसल, भारत के वो सबसे सक्सेसफुल बिजनेसमैन रतन टाटा से मिलना चाहते थे। लेकिन कभी भी उन्हें मिलने का अवसर नहीं मिला। जिसका दर्द उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने रतन टाटा के निधन पर साल 2024 में एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपना दर्द जाहिर किया था। एक्टर ने लिखा “रतन टाटा साहब, हसरत ही रह गई आप से मिलने की। एक विनम्र राजा, जिन्होंने अपने कर्मचारियों का अपने बच्चों की तरह ख्याल रखा। महोदय, आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।” एक्टर के इस पोस्ट में उनका दर्द समझा जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026

Prabhas

अक्टूबर 24, 2026

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026