---Advertisement---

Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले रणबीर सिंह ने तोड़ा शाहरुख खान का रिकॉर्ड! कलेक्शन देख साउथ से लेकर हॉलीवुड की फटी आंखें

Dhurandhar 2 Advance Booking: 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज हो रही है। इसके पहले पार्ट की तरह दूसरे से भी फैंस को काफी उम्मीदे हैं। यही वजह है कि, इसकी प्री-बुकिंग ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 17, 2026 11:54 पूर्वाह्न

Dhurandhar 2 Advance Booking
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Advance Booking:  ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 19 मार्च को रिलीज से पहले ही ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसे देखकर मनोरंजन जगत के बड़े से बड़े धुरंधर दंग हैं। उन्हें  समझ नहीं आ रहा है कि,  कोई फिल्म बिना प्रमोशन के इतनी ताबड़तोड़ कमाई कैसे कर सकती है?  धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग कलेक्शन आकंड़ आ गए हैं। लगभग 300 करोड़ की लागत से बनी ये मूवी अभी तक 130 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। ये तो सिर्फ प्री-बुकिंग के आंकेड़ हैं। ऑपनिंग डे पर ये  और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं।

Dhurandhar 2 Advance Booking  से शाहरुख  खान की ‘जवान’ को दिया झटका

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ फिल्म की एडवांस बुकिंग 17 मार्च तक टोटल 130 करोड़ के आस-पास है। 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू के लिए फिल्म 40.54 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, एडवांस बुकिंग से अभी तक आदित्यधर की ये मूवी 23.3 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म अभी तक 10 लाख से ज्यादा टिकट बेच चुकी है। वहीं, विदेशों में 60 करोड़ रुपए की प्री-बुकिंग हुई है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि, ये 200 करोड़ की ऑपनिंग करके भारतीय फिल्म जगत में इतिहास रच सकती है। आपको बता दें, अभी तक  बॉलीवुड में ऑपनिंग डे पर 1.29 करोड़ कमाने वाली नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म  जवान है। शाहरुख खान की इस ऑपनिंग को रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग से ही पछाड़ दिया है।

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की कहानी और स्टारकास्ट

आपको बता दें, रणवीर सिंह की धुरंधर का पहला पार्ट 5 दिसबंर 2025 को रिलीज किया गया था। ये अभी तक सिनेमा घरों में लगी हुई है और 1300 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ पाकिस्तान में जासूसी करते हमजा अली माजरी यानी की रणवीर सिंह की कहानी को आगे लेकर जाएगी। इसमें संजय दत्त, आ. माधवन, अर्जुन रामपाल , सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना जैसे बड़े कलाकार हैं। खबरों की मानें तो मूवी के डायरेक्टर आदियत्य धर की पत्नी यामी गौतम और विक्की कौशल कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026