---Advertisement---

Dhurandhar 2: बॉलीवुड के किंग Karan Johar का रणवीर सिंह के लिए फूटा प्यार, देख हिली फिल्म इंडस्ट्री

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' कR कामयाबी का पूरी दुनिया जश्न मना रही है। इस बीच बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक सभी लोग आदित्यधर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।अब बॉलीवुड के लॉन्चर कहे जाने वाले करण जौहर ने रणवीर सिंह की तारीफ के कसीदे पढ़े हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 28, 2026 11:11 पूर्वाह्न

Dhurandhar 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2:  आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही  1100 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। मूवी जिस स्पीड से आगे जा रही है, उसे देख फैंस को पूरी उम्मीद है कि, ये 2000 करोड़ कमाने वाली आमिर खान की दंगल को भी पीछे छोड़ देगी। इस बीच फिल्म मेकर आदित्यधर और एक्टर रणवीर सिंह को भर-भरकर तारीफ मिल रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े सेलिब्रेटिज मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन फैंस को तब हैरानी हुई जब  बॉलीवुड के लॉन्चर कहे जाने वाले करन जौहर ने रणवीर सिंह की तारीफ की है।

Dhurandhar 2 की करण जौहर ने जमकर की तारीफ

मूवी मेकर करण जौहर ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ का पोस्टर शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने आदित्यधर और रणवीर सिंह की जबरदस्त तारीफ करते हुए लिखा, ‘टेस्टोस्टेरोन, अति-अल्फा ऊर्जा और गहरी देशभक्ति पर चर्चाएं जारी रहेंगी, जैसा कि होना ही चाहिए… लेकिन धुरंधर2 इससे कहीं बढ़कर है… जसकिरत की दिल दहला देने वाली पृष्ठभूमि… मातृभूमि के लिए किए गए हृदयविदारक बलिदान… खलनायक का भी मानवीय चित्रण और उसकी बहुआयामी पृष्ठभूमि… त्रुटिहीन शिल्प… ध्वनि परिदृश्य और समग्र सिनेमाई कौशल आदित्य धर की प्रतिभा और निर्देशन क्षमता को साबित करते हैं… वह कितने अद्भुत और उत्कृष्ट फिल्म निर्माता हैं… वह न केवल मुख्यधारा के स्तर को ऊंचा उठाते हैं बल्कि एक नया स्तर भी बनाते हैं… ये नया निर्देशक है!!! बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़कर घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड तोड़ेगा भी!! और और और रणवीर सिंब तू क्या है यार?!?????? आपके करियर का सर्वश्रेष्ठ काम और आपका हर आंसू, आपकी हर शांत निगाह, हर बार जब आप बेमिसाल स्वैग के साथ चलते हैं, तो आप साबित करते हैं कि आप महानतम निर्देशकों में से एक हैं!!!

देखें पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

आप युगों-युगों तक महान प्रतिभा के धनी कलाकार रहेंगे… सच्चे धुरंधर फिल्म स्टार!!!… मुझे 70 के दशक के वो दिन याद आ गए जब मैं सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में शुद्ध हिंदी सिनेमा देखता था… और उसे देखकर मुझे बहुत संतुष्टि मिलती थी और मैं इस उद्योग का हिस्सा बनने का सपना देखता था… आज मैं इस बिरादरी का हिस्सा हूँ और धुरंधर ने मुझे याद दिलाया कि मैं आज यहाँ होने पर कितना गर्व और आभारी हूँ…”।

‘धुरंधर द रिवेंज’ की तारीफ  करते ही करण जौहर की ट्रोलिंग शुरु

करण जौहर के इस तारीफ से भरे लंबे -चौड़े पोस्ट को देख फैंस दंग है। उन्हें ये तारीफ हजम नहीं हो रही है। इसका कारण करण जौहर पर लगा बॉलीवुड किड्स को लॉन्चर का टैग है। अकसर उनके विरोधी कहते है, करण जौहर टेलेंडेटे आउट साइडर्स का करियर खाते हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के बच्चों को काम देते हैं। यही वजह है कि, उनकी तारीफ की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होने लगी है। एक यूजर लिखता है , ‘आदित्यधर करण जहौहर से दूर रहना’। दूसरा लिखता है, ‘करण जौहर को लगता था कि सिर्फ वही और उनकी नेपो आलिया ही ब्लॉकबस्टर फिल्म दे सकते हैं, लेकिन आदित्य धर, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के आने तक यही चलता रहा।’ तीसरा लिखता है,  ‘पोस्ट करना पड़ेगा आलिया को मूवी दिलानी है’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prince Narula

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 9

मार्च 28, 2026

Akshaye Khanna

मार्च 28, 2026

Malaika Arora

मार्च 27, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 27, 2026

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8

मार्च 27, 2026