Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुंरधर’ और’ धुरंधर 2 द रिवेंज’ के चर्चे हैं। दोनों ही पार्ट्स ने कमाई के हर रिकॉर्ड को ब्रेक किया है। 19 मार्च को धुरंधर 2 जैसे ही रिलीज हुई वैसे ही मूवी में दिखाए गए पाकिस्तानी किरदार जमील जमाली के असली किरदार और नेता नबील गबोल सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। नबील गबोल का कहना है कि, ल्यारी के जिस नेता को जमील जमाली के रुप में दिखाया गया है वो सिर्फ 20 फीसदी ही सच है। इसकी असली सच्चाई नेटफिलिक्स ओटीटी पर दिखाएगा।
आदित्यधर की Dhurandhar 2 को टक्कर देने क्या Netflix ला रहा ‘गैंग्स ऑफ ल्यारी’ ?
आपको बता दें, नबील गबोल पाकिस्तान के एक बहुत बड़े नेता हैं। वो धुरंधर में दिखाए गए ल्यारी में काफी दबदबा रखते हैं। नबील गबोल कराची के ल्यारी से पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य और फेडरल मिनिस्टर भी रह चुके हैं। उन्होंने कई पाकिस्तानी मीडिया चैनल्स से बात करते हुए कहा कि, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने उनसे संपर्क किया है और कहा है कि, मिलकर ‘गैंग्स ऑफ ल्यारी’ नाम की एक वेब सीरीज बनाना है।
Aditya Dhar ‘s #Dhurandhar was so GOATED that Pakistanis started calling Nabil Gabol as Jameel Jamali 😹🔥
Bro doesn’t know what was coming in the second part #Dhurandhar2 😂😭😭 pic.twitter.com/8s9OaC7pZi
— Chota Don (@choga_don) March 21, 2026
इसमें धुरंधर में दिखाए गए सिर्फ 20 फीसदी सच से बहुत कुछ नया और ज्यादा होगा। नबील गबोल ने कहा है कि, आदित्य धर अपनी फिल्म में ल्यारी की बहुत कम सच्चाई दिखाई है। नेटफलिक्स उनके साथ मिलकर इसकी हकीकत को दिखाएगा। अगर नेटफिलिक्स सच में ऐसा करता है तो यकीनन ये आदित्य धर को एक चुनौती देना होगा। क्योंकि उनकी फिल्म का फोकस पाकिस्तान के ल्यारी के आस-पास घूमता है। ऐसे में अगर इसी कॉन्सेप्ट पर नेटफिलिक्स भी वेब सीरीज बनाता है तो आदित्य धर के सामने नया चैलेंज खड़ा हो सकता है।
‘धुरंधर 2’ के असली जमील जमाली ने किया चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें, Netflix के द्वारा धुरंधर 2 के जमील जमाली की तरफ के किए गए दावे की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें, धुरंधर 2: द रिवेंज’ में जब जमील जमाली के किरदार को एक भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया। ऐसे में असली नबील गबोल की परेशानी बढ़ गई है। कुछ लोग पाकिस्तानी नेता के खिलाफ जांच चाहते हैं। वहीं, जमील जमाली लगातार के रह है कि, भारतीय फिल्म में उनके किरदार के साथ खिलवाड़ किया गया है। जिसके कारण वो दुखी हैं।
