---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 10: अविश्वसनीय! रहमान डकैत ने 10 वें दिन बॉक्स ऑफिस के तोड़े सारे रिकॉर्ड! कमाई देख मसल लेंगे आंखें

Dhurandhar Box Office Collection Day 10: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में सबसे ज्यादा तारीफ रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना की हो रही है। रिलीज के 10वें दिन इस फिल्म ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 15, 2025 10:55 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 10
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 10: ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 10वें दिन एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है , जिसे साल 2025 की अभी तक की कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं बना सकी है। रणवीर सिंह की फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की हो रही है। आदित्य धर की इस फिल्म में वैसे तो संजय दत्त, अर्जुन रामपाल , आर,माधन जैसे बड़े कलाकार हैं, लेकिन जो एक्टिंग गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने की है उसकी कायल दुनियाभर की ऑडियंस हो गई है। यही वजह है कि, रिलीज के 10वें दिन इस मूवी ने अभी तक का अपना सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके सभी विरोधियों की जुबान पर लगाम लगा दी है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 10 देख चौंक जाएंगे

‘धुरंधर’ का बजट लगभग 280 करोड़ के आस-पास है। लेकिन रिलीज के 10 दिन तक ये मूवी भारत में टोटल कमाई 351.75 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, रिलीज के 10वें दिन इस मूवी ने 59 करोड़ की अविश्वसनीय कमाई की है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

रविवार का दिन मेकर्स के लिए काफी खास रहा है। साल 2025 की हिट मूवी ‘छावा’ और ‘सैयारा’ का भी दूसरे हफ्ते के ऐसा कलेक्शन तो नहीं था। धुरंधर का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 400 करोड़ को पार कर चुका है। बहुत जल्द ये मूवी 500 करोड़ को पार कर सकती है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं। साल 2024 में ये रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की मूवी ‘पुष्पा 2 द रुल’ ने बनाया था। रिलीज के 10वें दिन इस मूवी ने 63.3 करोड़ रुपए कमाए थे।

धुरंधर’ की स्टोरी और रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ फिल्म की स्टोरी की बात करें तो ये एक भारतीय जासूस की कहानी है। जो पाकिस्तान में रहकर आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। इसमें पाकिस्तान के गैंगेस्टर रहमान डकैत की कहानी को भी दिखाया गया है। मूवी एक्शन और खून खराबे से भरी हुई है। फिल्म की स्टोरी और एक्टर्स की एक्टिंग लोगों के दिल को छू रही है। यही वजह है क, धुरंधर इतनी ज्यादा कमाई की है। धुरंधर ने रिलीज के 10वें दिन 59 करोड़ रुपए कमाकर एक नया इतिहास रच दिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 28, 2026

Varun Dhawan

मार्च 28, 2026

Prince Narula

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 9

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 28, 2026

Akshaye Khanna

मार्च 28, 2026