---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 18: ‘धुरंधर’ को 18वें दिन लगा तगड़ा झटका, कमाई में भारी गिरावट, जानें कारण

Dhurandhar Box Office Collection Day 18: 'धुरंधर' को 18वें दिन कमाई में बड़ा झटका लगा है। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अब तक की सबसे भारी गिरावट आ गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 23, 2025 10:37 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 18
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 18: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म का नशा देश और दुनिया की ऑडियंस के दिल और दिमाग पर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म भारत में ही 571.75 करोड़ रुपए कमा चुकी है। बुहत जल्द ये 600 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। आदित्य धर की इस फिल्म के सामने हॉलीवुड की सबसे महंगी और बड़ी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी नहीं टिक पा रही है। धुरंधर ने रविवार को 38.5 करोड़ का अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन रिलीज के 18वें दिन इसकी कमाई में गिरावट आ गई।

Dhurandhar Box Office Collection Day 18 में आयी गिरावट

धुरंधर ने 18वें दिन 16 करोड़ का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ऑपनिंग डे पर 43 करोड़ रुपए कमाने वाली रणवीर सिंह की इस मूवी की रिलीज के बाद अब तक की ये सबसे कम कमाई है। 280 करोड़ की लागत से बनी धुरंधर ने भारत में 571.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

वहीं, धुरंधर का अभी तक का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 870 करोड़ रुपए हो गया है। आपको बता दें, धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है जो कि, पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है। इसमें सबसे ज्यादा तारीफ पाकिस्तानी गैंगेस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले रहमान डकैत की हो रही है। इस मूवी में आर. माधवन, सजंय दत्त और अर्जुन रामपाल सहित सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार हैं।बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म का क्यों गिरा कलेक्शन?

आपको बता दें, धुरंधर ने 2025 की सबसे हिट रही बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है। विक्की कौशल की इस मूवी ने 800 करोड़ के आस-पास टोटल कमाई की थी। वहीं, धुरंधर 870 करोड़ का कलेक्शन पार कर चुकी है। आपको बता दें, सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट का कारण वर्किंग डे माना जा रहा है। क्योंकि धुरंधर ने सबसे ज्यादा रविवार को कलेक्शन किया था। जिसके बाद सोमवार को कम लोग ही इसे देखने पहुंचे हैं। 16 करोड़ धुरंधर का अब तक का कलेक्शन में भले ही कम हो लेकिन ये किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सिगंल डे की अच्छी कमाई मानी जाती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ajay Devgn

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Ranabaali Box office Collection Day 1

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026