DNP India Hindi

Dhurandhar Box Office Collection Day 29: ‘धुरंधर’ ने आखिर रच ही दिया इतिहास, देखें कैसे रणवीर सिंह की किस्मत चमकी?

Dhurandhar Box Office Collection Day 29

Dhurandhar Box Office Collection Day 29: Picture Credit: Google

Dhurandhar Box Office Collection Day 29: धुरंधर का जलवा रिलीज के 29वें दिन भी कायम है। फिल्म आए दिन नए से नए रिकॉर्ड बनाते हुए सबसे बड़ी हिट मूवीज को मात दे रही है। इसका असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। आदित्य धर की इस फिल्म ने चौथे हफ्ते बहुत ही अच्छी कमाई की है। जिसकी वजह से ये एक्शन फिल्म रणवीर सिंह से लेकर अक्षय खन्ना तक के केरियर की सबसे बड़ी हिट मूवी बन गई है। अगर इस वीकेंड अगर धुरंधर देखने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार इसकी कमाई और क्रेज के बारे में भी जान लीजिए।

Dhurandhar Box Office Collection Day 29 कितना हुआ?

धुरंधर का बजट 280 करोड़ के आस-पास है। फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

मूवी में पाकिस्तानी गैंगेस्टर रहमान डकैत का किरदार निभावे वाले अक्षय खन्ना सभी ध्यान खींच रहे हैं। वैसे तो इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार हैं। लेकिन जो बात अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस में है वो कहीं और दिखाई नहीं देती है। यही वजह है कि, रिलीज के 29वें दिन धुरंधर ने भारत में टोटल 747.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, धुरंधर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1100 करोड़ 41 लाख रुपए है। इस वीकेंड ये फिल्म 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

धुरंधर ‘ ने चमकाया रणवीर सिंह करियर

आपको बता दें, धुरंधर की सक्सेस के बाद 19 मार्च को धुरंधर 2 को रलीज किया जाएगा। ऐसे में ये फिल्म भी एक बड़ी हिट साबित हो सकती है। धुरंधर ने हालहि में रिलीज हुई सबसे हिट फिल्में ‘एनिमल’, ‘छावा’, ‘सैयारा’, ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह के करियर की ये सबसे हिट फिल्म बन गई है। वैसे तो रणवीर अपनी एक्टिंग का जलवा ‘बाजीराव मस्तानी’,’रामलीला’, ‘पदमावत’ जैसी हिट फिल्मों में दिखा चुके हैं। लेकिन जितनी सक्सेस उन्हें आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से मिली है। उतनी शायद ही किसी फिल्म से मिली है। धुरंधर ने रणवीर ही नहीं बल्कि फिल्म में मौजूद हर कलाकार के करियर को उड़ान दी है।

Exit mobile version