---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 31: बॉलीवुड की इस फिल्म के रिकॉर्ड को छू तक नहीं सका ‘धुरंधर’, जानें वीकेंड का कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection Day 31: 'धुरंधर' को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है। ये मूवी कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। लेकिन अभी तक आमिर खान की 'दंगल 'को छू तक नहीं सकी है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 5, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 31
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 31: ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है। फिल्म बहुत जल्द 1200 करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्रोस कर लेगी। वैसे तो दुनियाभर में आदित्य धर की इस मूवी का क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन अभी तक ये बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ को छू तक नहीं सकी है। आमिर खान की इस मूवी ने 2000 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था। धरुंधर से उम्मीद की जा रही थी कि, शायद वो इसका रिकॉर्ड ब्रेक करेगी। लेकिन वीकेंड पर ऐसा नहीं हो सका है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 31 कितना हुआ?

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में 772.25 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, शनिवार को रणवीर सिंह इस मूवी ने 11.75 करोड़ रुपए कमाए।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

वहीं, रविवार को ये कमाई 12.75 करोड़ रुपए रही। रिलीज के 31 दिन बाद भी इस एक्शन मूवी का क्रेज बरकरार है। धुरंधर का वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन 1186.25 करोड़ रुपए हो चुका है। ये बहुत जल्द 1200 करोड़ का आंकड़ा पार देगी। धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

आमिर खान की ‘दंगल’ को नहीं पछाड़ सकी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर

आपको बता दें, धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान में जाकर आतंकियों की जासूसी करता है। इसमें पाकिस्तान के खूंखार गैंगेस्टर रहमान डकैत का किरदार करने वाले अक्षय खन्ना की काफी तारीफ हो रही है। धुरंधर में सारा अर्जुन , संजय दत्त , अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे बड़े कलाकार हैं। मूवी ने हालहि में रिलीज हुई ‘छावा’, ‘एनिमल’, ‘सैयारा’ ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी 1000 करोड़ तक पहुंचने वाली सभी मूवी का रिकॉर्ड ब्रेक कर लिया है। लेकिन अभी तक आमिर खान की 2000 करोड़ कमाने वाली फिल्म दंगल को छू तक नहीं सकी है। ये रियल स्टोरी भारतीय पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों गीता और बबीता फोगाट के फर्श से अर्श तक पहुंचने की है। उम्मीद की जा रही है , 19 मार्च को रिलीज होने वाला ‘धुरंधर 2’ शायद ‘दंगल’ का रिकॉर्ड ब्रेक कर दे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna

अप्रैल 10, 2026

Monalisa

अप्रैल 10, 2026

Anurag Kashyap

अप्रैल 10, 2026

Kunal Kamra

अप्रैल 10, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 22

अप्रैल 10, 2026

Thalapathy Vijay

अप्रैल 10, 2026