---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 39: क्या सच में ‘द राजा साब’ ने ‘धुरंधर’ की कमाई पर लगाए ब्रेक? सोमवार का कलेक्शन चौंका देगा

Dhurandhar Box Office Collection Day 39: 'धुरंधर' को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो चुका है। इस मूवी ने अपनी कमाई से दुनियाभर में तहलका मचाया हुआ है। प्रभास की 'द राजा साब' पर भी इसका असर देखने को मिला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 13, 2026 11:51 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 39
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 39: ‘धुरंधर’ सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि 2000 करोड़ रुपए कमाने वाली ‘दंगल’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है। लंबे समय बाद कोई ऐसी बॉलीवुड फिल्म आयी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1300 करोड़ रुपए कमा लिए है। मूवी का जादू रिलीज के 39वें दिन के बाद भी देखने को मिल रहा है। लेकिन सोमवार को अचानक से धुरंधर की कमाई गिर गई। जिसका कारण कुछ लोग साउथ सुपर स्टार प्रभास की मूवी ‘द राजा साब’ को मान रहे हैं।

Dhurandhar Box Office Collection Day 39 कितना हुआ?

आपको बता दें, ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्यधर हैं। इसमें मैन लीड रोल में रणवीर सिंह है। वहीं, पाकिस्तानी गैंगेस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की बहुत चर्चा हो रही है। मूवी में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन के साथ सारा अर्जुन हैं।

पिक्चर क्रेडिट:Sacnilk

फिल्म ने रिलीज के 39नवें दिन 2.25 करोड़ रुपए कमाए हैं। ये अभी तक की सबसे कम कमाई है। लेकिन रिलीज के एक महीने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बने रहना अपने आप में एक बड़ी सफलता है। धुरंधर ने भारत में 807.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1254.9 करोड़ रुपए हो चुका है। बहुत जल्द ये 1300 करोड़ तक पहुंच सकती है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ क्या ‘धुरंधर’ को दे रही टक्कर?

आपको बता दें, ‘धुरंधर 2 ‘को 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा। लेकिन उससे पहले ही इसके पहले पार्ट ने थिएयर्स में भौकाल मचाया हुआ है। एक महीने तक सिनेमा घरों में बने रहना फिल्म की सक्सेस बताता है।काफी लोगों को लग रहा है कि, प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ के कारण इसका कलेक्शन गिरा है। लेकिन ऐसा नहीं है। सोमवार को प्रभास की मूवी में 65 फीसदी तक गिरावट आयी है। ऐसे में ‘धुरंधर’ को इसका फायदा मिला है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026