---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 20: धुरंधर 2 की गिरती कमाई ने बढ़ाई आदित्य धर की टेंशन! ये 3 रिकॉर्ड बने बड़ी चुनौती

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 20: आदित्यधर की फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई दो दिन से गिरी हुई है। ऐसे में फिल्म के सामने 3 बड़े रिकॉर्ड ब्रेक करना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 8, 2026 3:05 अपराह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 20
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 20: आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस के लगभग सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके साथ ही नए बनाएं हैं। लेकिन फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती अभी भी तीन बड़ी मूवी बनी हुई हैं। रणवीर सिंह की इस मूवी को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं। इस दौरान ये फिल्म सफलता के झंडे गाड़ चुकी है। लेकिन पिछले दो दिनों से फिल्म की कमाई गिरी हुई है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो धुरंधर 2 दो साउथ और एक बॉलीवुड मूवी से पीछे रह जाएगी। 

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 20 कितना हुआ?

‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज के 20वें दिन 10.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। मंगलवार को ये कमाई 10 करोड़ा थी। बुधवार को कमाई में सिर्फ 10 लाख का इजाफा हुआ है। ऐसे में रणवीर सिंह की ये फिल्म भारत में तो 1237.21 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, विदेशों में ये कलेक्शन 404 करोड़ को पार कर चुका है। इसके साथ ही धुरंधर द रिवेंज का अभी तक का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1641.21 करोड़ रुपए हैं। ये स्पाई थ्रिलर मूवी अपने अभी तक के सबसे डाउन कलेक्शन पर अटकी हुई है। जिसके कारण मेकर्स की कहीं ना कहीं धड़कन तो बड़ी है।  क्योंकि बढ़ते दिनों के साथ सामने खड़े तीन रिकॉर्ड को ब्रेक करना मुश्किल हो जाएगा। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ के सामने खड़ी 3 बड़ी चुनौतियां

आपको बता दें, धुरंधर 2 के सामने तीन सबसे बड़ी फिल्में चुनौती बनकर खड़ी हैं। साल 2017 में रिलीज हुई ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ की कमाई 1810 करोड़ रुपए थी। वहीं, ये एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी थी। लीड रोल में प्रभास थे। वहीं, साल 2024 में आयी पुष्पा 2 द रुल ने 1871 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। साउथ डायरेक्टर सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना थे। वहीं, अभी तक की सबसे सुपर हिट फिल्म का ताज बॉलीवुड की दंगल के सिर पर है। आमिर खान की इस फिल्म ने 2200 करोड़ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। इस फिल्म को बनाने वाले नितेश तिवारी थे। आदित्यधर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ को ये lrvax रिकॉर्ड ब्रेक करने में अभी 200 से 500  करोड़ रुपए और कमाने होंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

मई 24, 2026

Drishyam 3, Chand Mera Dil Box Office Collection

मई 24, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

मई 24, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1

मई 23, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2

मई 23, 2026

Karuppu Box Office Collection Day 8

मई 23, 2026