---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 34: अक्षय कुमार के ‘भूत’ ने छुड़ाए रणवीर सिंह के पसीने! ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन में भयंकर गिरावट

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 34: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ज्यादा गिर गया है। जिसका कारण मेकर्स अक्षय कुमार की हिट मूवी 'भूत बंगला' को मान रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 22, 2026 11:29 पूर्वाह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 34
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 34: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने भारतीय मनोरंजन जगत में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। लेकिन लगता है कि, अब ये मूवी अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। क्योंकि रणवीर सिंह की फिल्म का कलेक्शन गिर गया है। लगभग 300 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने रिलीज के 34 दिनों के अंदर 1761.88 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। लेकिन अभी भी ये प्रभास की बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल को नहीं पछाड़ सकी है। बीते दिन मंगलवार भी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म की कमाई बहुत ज्यादा गिर गई है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 34 कितना हुआ?

धुरंधर 2 ने रिलीज के 34वें दिन 2.10 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 3854 शोज से हुई है। बढ़ते दिनों से साथ शोज घटते जा रहे हैं। जिसका असर ‘धुरंधर द रिवेंज’ के कलेक्शन पर दिख रहा है। इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 422 करोड़ रुपए है। वहीं, रणवीर सिंह की ये मूवी टोटल 1761.88 करोड़ रुपए कमा चुकी है। धुरंधर के दोनों पार्ट का बजट लगभग 600 करोड़ के आस-पास है लेकिन ये दोनों 3000 हजार करोड़ कमा चुकी हैं। बॉलीवुड के इतिहास की ये सबसे तेजी से कमाई करने वाली पहली फिल्म है। लेकिन अभी भी ये प्रभास की साउथ फिल्म बाहुबली 2 और आमिर खान की  2000 हजार करोड़ कमाने वालीदंगल को पीछे नहीं छोड़ सकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रणवीर सिंह पर कैसे भारी पड़े अक्षय कुमार?

‘धुरंधर द रिवेंज’ की गिरती कमाई का कारण कुछ लोग 17 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ है। लंबे समय के बाद कोई फिल्म ‘धुरंधर’ को टक्कर दे पा रही है। जिस तरह से रणवीर सिंह की फिल्म प्रति दिन 1 से 2 करोड़ तक कमा रही है। उसे देखकर लग रहा है कि, शायद ही ये 1800 करोड़ तक पहुंच सके। इसके लिए ‘दंगल’  और ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल हो गया है। रणवीर सिंह पर अक्षय कुमार भारी पड़ते हुए दिख रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Elvish Yadav

जून 5, 2026

The India Story Teaser

जून 5, 2026

Viral Video

जून 5, 2026

Anupam Kher

जून 5, 2026

Bandar Movie Review

जून 5, 2026