---Advertisement---

Diabetes: ‘द 50’ फेम उर्वशी ढोलकिया ने डायबिटीज को किया इस तरह रिवर्स, स्वीट डिश नहीं जानिए क्या है असली वजह

Diabetes: 2 साल पहले उर्वशी ढोलकिया को डायबिटीज हुआ था लेकिन इसके पीछे की वजह मीठा नहीं बल्कि कोमोलिका ने क्या कहा है आइए जानते हैं। इसके साथ ही आखिर उन्होंने कैसे इसे रिवर्स किया इस बारे में भी बात करती दिखी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 3, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Diabetes
Follow Us
---Advertisement---

Diabetes: 46 वर्षीय उर्वशी ढोलकिया टीवी की पॉपुलर वैंप के किरदार में काफी पसंद की गई और कोमोलिका का उनका किरदार लोग सालों बाद भी नहीं भूल पाए हैं। क्या आपको पता है कि द 50 में नजर आ रही उर्वशी ढोलकिया 2 साल पहले डायबिटीज से जूझ रही थी जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हालांकि इस सबके बीच अब यह क्लिप वायरल है जहां उर्वशी डायबिटीज के पीछे की असली वजह और इसे उन्होंने किस तरह से रिवर्स किया इसके बारे में बात करती हुई दिखी। आइए जानते हैं कोमोलिका ने क्या बताया इसके पीछे की वजह।

डायबिटीज को रिवर्स करने के लिए द 50 फेम की काफी मेहनत

वहीं वीडियो में उर्वशी ढोलकिया यह कहती नजर आती है कि लोग कहते हैं कि आजकल डायबिटीज नॉर्मल हो गया है लेकिन यह अच्छी बात नहीं है। यह सबसे बुरा चीज है जो आपके साथ होता है। वहीं इस दौरान एक्ट्रेस कहती है कि उन्होंने अपनी डायबिटीज को पूरी मेहनत शिद्दत और कंट्रोल के साथ इसे रिवर्स किया है।

मीठा नहीं तो क्या है डायबिटीज की असली वजह

उर्वशी ढोलकिया इस वीडियो में यह बताती हुई नजर आती है कि अगर आप यह सोच रहे हैं कि मुझे डायबिटीज मीठा खाने की वजह से हुआ है तो शायद आप गलत है। इस दौरान कोमोलिका ने डायबिटीज होने के पीछे की वजह स्ट्रेस और लाइफस्टाइल को बताया है जिसे बैलेंस करना जरूरी होता है ताकि आप इसे कंट्रोल और रिवर्स कर सके।

किस फूड हैबिट को बदलकर Diabetes को रिवर्स कर सकी उर्वशी ढोलकिया

shwetaz_cookbook इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कहा गया डायबिटीज दवा से नहीं आदतों से रिवर्स हुई है। इस वीडियो में उर्वशी ढोलकिया यह कहती हुई नजर आती है कि 2 साल पहले मुझे डायबिटीज हुआ था इसकी वजह से मुझे काफी सारे फूड हैबिट्स बदलने पड़े और सबसे ज्यादा जरूरी चीज जो शुगर को कंट्रोल करने के लिए है वह है सलाद। वह कहती है कि हर मिल से पहले मुझे एक पूरा कटोरी भर के सलाद खाना पड़ता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी ढोलाकिया फिलहाल जियो हॉटस्टार के शो द 50 में नजर आ रही है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026