CM Thalapathy Vijay का स्टारडम क्या उन ही को पड़ा भारी? जाने लंदन इवेंट कैंसिल होने का असली कारण?

CM Thalapathy Vijay : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व साउथ एक्टर थलापति विजय की लंदन एक इवेंट को कैंसिल कर दिया गया है। जिसके कारण उनके फैंस का दिल टूट गया है।

CM Thalapathy Vijay

Picture Credit: Google

CM Thalapathy Vijay : साउथ सुपर स्टार से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलापति विजय एक बार फिर से खबरों में है, कारण उनकी लोकप्रियता। दरअसल, लंदन में उनकी इवेंट को कैंसिल कर दिया गया है। क्योंकि विदेशी नगरी में इस देसी नेता और अभिनेता को देखने वालों की इतना ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद थी कि, पुलिस को शो ही कैंसिल करना पड़ा है। आपको बता दें, थलापति की राजनैतिक रैली हो या फिर उनका कोई निजी कार्यक्रम देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है।  दरअसल, उनके कार्यक्रम में कई हादसे हो चुके हैं।

CM Thalapathy Vijay  की इवेंट को लंदन में क्यों रोका गया?

आपको बता दें, थलापित विजय की लंदन में ‘द शार्ड’ के बाहर 15 सितंबर 2026 को इवेंट थी। ये ब्रिटेन में रहने वाले लोगों के लिए ओपन-एयर पब्लिक अपीयरेंस इवेंट थी। इसमें सीएम विजय अपने फैंस से मिलने वाले थे। लेकिन रिकॉर्डतोड़ भीड़ के कारण लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने परमिशन देने से मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि, इससे सार्वजनिक रुप से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती थी। वहीं, भारत में विजय की कई रैलियों में हुए हादसों का लंदन पुलिस का पहले से ही अुमान था। इसीलिए उन्होंने अनुमति देने से साफ मना कर दिया। इस इवेंट के कैंसिल होने की जानकारी सीएम थलापति की पार्टी ‘तमिलगा वेट्टरी कझगम’ ने दी है। आपको बता दें, सीएम विजय लंदन के बिजनेसमैन्स को तमिलनाडु में इनवेस्ट करने के लिए पहुंचे थे।  आपको बता दें, राज्य में लगभग 9400 नौकरियों के लिए उन्होंने 12300 करोड़ के समझौतों पर साइन किए हैं।

थलापित विजय के कार्यक्रमों में हुए सबसे बड़े हादसे

नेता बनने से पहले विजय साउथ सिनेमा के सुपर स्टार थे। उन्होंने राजनीति में आने लिए फिल्मी करियर छोड़ दिया। लेकिन उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके कारण अकसर विजय की इवेंट में बड़े-बड़े हादसे हो जाते हैं। साल 2025 में तमिलनाडु के करूर में विजय की राजनैतिक रैली हुई थी। जिसमें 41 लोगों की जान चली गई। वहीं, साल 2024 में TVK पार्टी लॉन्च इवेंट में एक हादसा हुआ जिसमें 6 लोग मारे गए। वहीं, उनकी बिगिल, मास्टर और वारिसु फिल्मों की इवेंट भी हादसों का शिकार हो चुकी हैं। जिन्हें देखते हुए लंदन की पुलिस ने परमिशन देने से मना कर दिया।

 

 

Exit mobile version