Ikka Trailer: सनी देओल को वकील के रोल में देखने के लिए फैंस बेताब थे। यही कारण है कि, वो ‘इक्का’ फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मूवी का ट्रेलर 29 जून 2026 को नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज हो गया है। ये एक कोर्ट रुम थ्रिलर फिल्म है। जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं। इसके साथ ही दीया मिर्जा भी है। ये फिल्म 10 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। अक्षय खन्ना और सनी देओल लगभग 29 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं। आखिरी बार वो बॉर्डर फिल्म में दिखे थे। मूवी का ट्रेलर आ चुका है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सनी देओल के जूतों की हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इक्का ट्रेलर लॉन्च पर सनी देओल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके जूते फटे हुए दिख रहे हैं, जिसे देखकर लोग इसे चूहे का कटा हुआ बता रहे हैं।
Ikka Trailer की लॉन्च पर सनी देओल फटे जूतों में दिखे
‘इक्का’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से जुड़ा सनी देओल के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, उनका जूता पीछे से फटा हुआ लग रहा है। उनके इस वीडियो को ये कहते हुए लोग वायरल कर रहे हैं कि, सेलिब्रेटीज के घरों में भी चूहे होते हैं।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-Editgossip
आपको बता दें, ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल काफी अच्छे कपड़े पहनकर पहुंचे थे। उन्होंने स्टाइलिश और कैजुअल कपड़े पहने थे। लेकिन जैसे ही कैमरा उनके जूतों पर जाता है तो दिखता है कि, जूते में कुछ गड़बड़ी है और वो फटा हुआ है। इन्हें देखने के बाद कुछ लोग पुराने तो कुछ लोग चूहे से कुतरा हुआ बता रहे हैं । हांलकि इस वायरल क्लिप या जूतों के पीछे की असली वजह पर अभी तक सनी देओल या उनकी टीम की तरफ से कोई भी आधिकारिक सफाई या बयान सामने नहीं आया है।
‘इक्का’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का के निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा हैं। ये फिल्म एक ईमानदार वकील के ईर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब मजबूरन उन्हें एक हत्यारोपी का केस लड़ना पड़ता है। मूवी में अक्षय खन्ना, सनी देओल और दीया मिर्जा जैसे बड़े कलाकार हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्मे नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई 2026 को रिलीज किया जा रहा है। इसका बजट 80 करोड़ के आस-पास है।






