---Advertisement---

Dil Dosti Dilemma Trailer: अनुष्का सेन की कनाडा टू टिब्बरी रोड की यात्रा है दिलचस्प, आखिर किस सोच को बदलेगी ‘अस्मारा’

Dil Dosti Dilemma Trailer: 'दिल दोस्ती डिलेमा' वेब सीरीज में अनुष्का सेन कुछ इस कदर कमल मचाने वाली है जिसे देखने के लिए फैंस अब इंतजार करने लगे हैं। इस वेब सीरीज का ट्रेलर फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2024 2:23 अपराह्न

Dil Dosti Dilemma Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Dil Dosti Dilemma Trailer: अनुष्का सेन पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘दिल दोस्ती डिलेमा’ को लेकर काफी चर्चा में है। यह वेब सीरीज उनके लिए काफी खास है और इस सब के बीच प्राइम वीडियो की तरफ से इस वेब सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया गया। कहने में दो राय नहीं है कि यह ट्रेलर बहुत ही दिलचस्प है और इस शो को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निश्चित तौर पर अनुष्का सेन इसमें कमाल दिखाने वाली है। सीरीज का ट्रेलर देख आप इसकी कहानी में खो जाएंगे। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है खास।

कनाडा जाने का सपना नहीं हुआ पूरा

जहां तक इस फिल्म की कहानी की बात करें तो अनुष्का सेन इसमें अस्मारा नाम की लड़की का किरदार निभाती है। वह बेंगलुरु में एक प्रतिष्ठित रईस परिवार से होती है। वह अपने दिलकश अदाओं खूबसूरती और हाजिर जवाबी को लेकर पहचानी जाती हैं और फैंस के बीच उनका रुतबा है। वहीं बेंगलुरु से कनाडा गर्मी की छुट्टी में जाने की ख्वाहिश रख रही अस्मारा के साथ कुछ ऐसा होता है कि उसका कनाडा जाने का सपना पूरा नहीं हो पाता है और वह कनाडा पहुंचने की बजाय टिब्बरी रोड यानी अपने ननिहाल पहुंच जाती है।

क्या है इस वेब सीरीज की कहानी

इस ट्रेलर में आगे आप देख सकते हैं कि कैसे अस्मारा को उस छोटे से गांव में रहने में तकलीफ होती है और उसे यह किसी सजा से काम नहीं लगता है। जहां उन्हें ड्रेस पहनने से पहले भी सोचना पड़ता है और फिर वही अस्मारा की मुलाकात एक ऐसे शख्स से होती है जो उसे उसके नजरिए से देखता है। आखिर क्या होगा ‘दिल दोस्ती डिलेमा’ ड्रामे में अस्मारा के साथ क्या हुआ अपने सपने को कर पाएगी पूरा।

इस दिन रिलीज होने वाली है वेब सीरीज

पिछले कुछ समय से यह वेब सीरीज काफी चर्चा में है और यह प्राइम वीडियो पर 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसे लेकर फैंस की बेताबी ट्रेलर देखने के बाद बढ़ गई है और इस पर कुछ ही देर में 38000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026