---Advertisement---

Diljit Dosanjh DON: मास्टरपीस! पंजाबी सिंगर संग Shah Rukh Khan ने लगाया तड़का, क्या आपने किया DDLJ के इस डायलॉग पर गौर

Diljit Dosanjh DON: शाहरुख खान के डायलॉग और दिलजीत दोसांझ की आवाज में जारी किया गया 'डॉन' गाना, आइए देखते हैं क्या है इसमें स्पेशल तड़का और क्यों फैंस कर रहे हैं इसकी जमकर तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 13, 2024 4:35 अपराह्न

Don
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh DON: बीते दिन दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने म्यूजिक वीडियो डॉन (Don) की अनाउंसमेंट करते हुए लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी क्योंकि इसमें  शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘डॉन’ का डायलॉग और उनकी आवाज सुनाई दी थी। वहीं अब इसका म्यूजिक वीडियो जारी किया गया है जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर दिलजीत दोसांझ के फैंस और शाहरुख खान के चाहने वालों की भीड़ टूट पड़ी है। इस म्यूजिक वीडियो से एक बार फिर दिलजीत दोसांझ ट्रेंड में आ गए हैं। वहीं उन्होंने इसे लेकर शाहरुख खान को स्पेशल थैंक यू कहते हुए दिखे।

Don में Shah Rukh Khan की फिल्म के डायलॉग संग Diljit Dosanjh ने लगाया तड़का

जहां तक दिलजीत दोसांझ के सॉन्ग डॉन की बात करें तो 3 मिनट 24 सेकंड के इस गाने की शुरुआत शाहरुख खान की आवाज से उनके डायलॉग है की है। सबसे ऊपर जाना है तो बहुत सारी मेहनत चाहिए लेकिन अगर सबसे ऊपर टिकना है तो मां की दुआ चाहिए। तुम्हारा मुझतक पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है क्योंकि धूल चाहे कितनी भी ऊंची चली जाए कभी आसमान को गंदा नहीं कर सकती। वहीं इस डायलॉग के अलावा गाने के बीच में शाहरुख यह कहते हुए नजर आते हैं कि “शायद आप मेरी मां को नहीं जानते।” उनका यह डायलॉग उनकी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ से लिया गया है।

Don Song में Shah Rukh Khan की आवाज के साथ झूम उठे Diljit Dosanjh के फैंस

पूरे गाने में दिलजीत दोसांझ छाए हुए हैं और शाहरुख खान की आवाज निश्चित तौर पर इसमें तड़का लगाने का काम किया है। एक तरफ दिलजीत दोसांझ का फुल ऑन टशन और स्वैग देखने लायक है तो दूसरी तरफ गाने के लिरिक्स देखने के बाद फैंस भी झुमने के लिए मजबूर हो गए। इस गाने के लिरिक्स रूप भुल्लर और दिलजीत दोसांझ ने दिए हैं जो निश्चित तौर पर काफी धमाकेदार है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर तैयार लुटा रहे हैं और इस पर लगभग 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। लोग तारीफ में म्यूजिक इंडस्ट्री का डॉन बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026