---Advertisement---

‘आपका तो बड़ा अच्छा व्यू…,’ परफॉरमेंस बीच में रोककर Diljit Dosanjh ने बालकनी में बैठे लोगों को किया रोस्ट! फैंस बोले- ‘पाजी भारी नुक्सान’

Diljit Dosanjh: गुजरात के अहमदाबाद से दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट का एक वीडियो चर्चा में है जिसमें वह परफॉर्मेंस को बीच में रोकते हुए होटल की बालकनी में बैठे लोगों को रोस्ट करते हुए नजर आते हैं। वह कुछ ऐसा करते हैं जिस पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 19, 2024 12:11 अपराह्न

Diljit Dosanjh
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ अपने Dil-Luminati को लेकर काफी चर्चा में हैं और ऐसे में वह कई शहरों में अपने दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इस सब के बीच Diljit Dosanjh का अहमदाबाद कंसर्ट से एक वीडियो चर्चा में है जिसमें आप देख सकते हैं कि उनके कंसर्ट के सामने होटल की बालकनी में बैठे लोग बिना टिकट परफॉर्मेंस देख रहे हैं। ऐसे में पंजाबी सिंगर बीच में अपनी परफॉर्मेंस को रोकते हुए कुछ ऐसा कहते हैं जो सुर्खियों में है।आइए देखते हैं।

Diljit Dosanjh ने क्या कहा बालकनी में बैठे लोगों से

इस वीडियो के साथ इस बात की जानकारी दी गई कि यह अनपेड व्यूवर्स गिफ्ट सिटी के हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि दिलजीत दोसांझ स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे होते हैं तभी उनकी नजर सामने होटल की बालकनी में बैठे लोगों पर जाती है ऐसे में वह परफॉर्मेंस को रोकते हैं। दिलजीत दोसांझ कहते हैं, “यह जो बालकनी है यह जो होटल के बालकनी में बैठे हैं आपका तो बड़ा अच्छा व्यू है यार, ये होटल वाले गेम कर गए यह अच्छा है विदाउट टिकट हुह।”

Diljit Dosanjh के Video पर यूजर्स भी ले रहे मजे

हालांकि इतना बोलने के बाद वहां की पब्लिक तालियां बजाने लगती है और सीटियों की आवाज आती है। बाद में दिलजीत दोसांझ अपनी परफॉर्मेंस को जारी रखते हैं और लोगों की भीड़ इस बात को दिखाने के लिए काफी है कि इस कंसर्ट में दिलजीत दोसांझ के लिए क्रेज किस लेवल का था। इस वीडियो को शेयर करते हुए shubham.baid.90 इंस्टाग्राम चैनल के कैप्शन में लिखा गया, “गिफ्ट सिटी क्लब वाले गेम कर गए।” एक ने कहा, “नेक्स्ट टाइम होटल बुक करेंगे।” दूसरे ने कहा टिकट के पैसे से ज्यादा उन्होंने पैसे दिए हैं। एक ने कहा पाजी भारी नुकसान हो गया तो दूसरे ने कहा भाई गुजराती फालतू खर्च नहीं करते। एक यूजर ने कहा, “पाजी उस दिन होटल का रेंट 1,24,000 था।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Video

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026