---Advertisement---

डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस ने खोला राज, कहा “‘गजनी’ की तरह Sikandar में भी होगा सरप्राइज एलिमेंट”

Sikandar पति-पत्नी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया जाएगा कि आजकल फैमिली कैसे काम करती है, कपल्स एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं और हम अपनी रिलेशनशिप में क्या मिस कर रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 19, 2025 5:02 अपराह्न

Sikandar
Follow Us
---Advertisement---

Sikandar: साजिद नाडियाडवाला की सिकंदर, जिसे ए.आर.मुरुगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं, में सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का एक्शन से भरा टीजर और जबरदस्त गाने पहले ही लोगों को काफी पसंद आ चुके हैं। अब सबकी नजरें इसके मच अवेटेड ट्रेलर पर टिकी हैं। इसी बीच, डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस ने फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें शेयर की हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

क्या Sikandar में गजनी जैसी गहराई देखने को मिलेगी?

जब ए.आर. मुरुगादॉस से पूछा गया कि जैसे गजनी में एक्शन के साथ-साथ इमोशनल कनेक्शन भी था, क्या सिकंदर में भी ऐसी ही गहराई देखने को मिलेगी? इस पर डायरेक्टर ने कहा, “हां, बिल्कुल। ये सिर्फ एक मास एंटरटेनर फिल्म नहीं है, इसमें फैमिली इमोशन्स बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। गजनी में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी थी, लेकिन सिकंदर पति-पत्नी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया जाएगा कि आजकल फैमिली कैसे काम करती है, कपल्स एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं और हम अपनी रिलेशनशिप में क्या मिस कर रहे हैं। ये फिल्म का एक बड़ा हाइलाइट होगा। गजनी को लोगों ने एक साइको थ्रिलर के तौर पर देखा, लेकिन आमिर और असिन की लव स्टोरी ने सभी को सरप्राइज किया। इसी तरह, यहां भी एक लव एंगल है, जो ऑडियंस को इमोशनली टच करेगा।”

सिकंदर को खास क्या बनाता है

आगे मुरुगादॉस ने बताया कि सिकंदर को खास क्या बनाता है। उन्होंने कहा, “ये फिल्म सलमान सर के करियर की एक अहम फिल्म होगी। ये सिर्फ एक ईद एंटरटेनर नहीं है—इसमें एक्शन, इमोशन और मास अपील का जबरदस्त मिक्स है, जो हर तरह के दर्शकों से जुड़ पाएगा। हमने ऐसी फिल्म बनाई है जिसे सलमान के डाई-हार्ड फैंस से लेकर फैमिली ऑडियंस तक, हर कोई एंजॉय करेगा।”

बिल्कुल गजनी की तरह

डायरेक्टर ने ये भी कहा कि जिन्हें सलमान की मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्में पसंद आई थीं, उन्हें सिकंदर भी जरूर पसंद आएगी। उन्होंने कहा, “हां, बिल्कुल! ये एक मास फिल्म है, जिसमें इमोशनल बेस बहुत स्ट्रॉन्ग है, बिल्कुल गजनी की तरह। शुरू में लोगों को लगा था कि गजनी सिर्फ एक एक्शन फिल्म है, लेकिन उसकी लव स्टोरी ने उसे इमोशनल कोर दिया। इसी तरह सिकंदर में भी एक सरप्राइज़ एलिमेंट है—एक इंटेंस और रिलेटेबल पति-पत्नी की कहानी, जो दर्शकों को जरूर छू जाएगी।”

इस ईद 2025 के लिए तैयार हो जाइए, जब सलमान खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, उनके साथ होंगी शानदार रश्मिका मंदाना। सिकंदर को प्रोड्यूस किया है विजनरी साजिद नाडियाडवाला ने और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं ए.आर. मुरुगदॉस!

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026