---Advertisement---

गणेश उत्सव पर Disha Parmar और Rahul Vaidya के घर गूंजी किलकारी, जानिए बेटा हुआ या आई नन्ही परी

Disha Parmar and Rahul Vaidya: दिशा परमार और राहुल वैद्य साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब पैरंट बन चुके हैं। दिशा ने 20 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है और राहुल ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को ट्रीट देते हुए नजर आए। गणेश उत्सव पर उनके घर नन्ही परी ने स्वागत किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 21, 2023 9:45 पूर्वाह्न

Disha Parmar and Rahul Vaidya
Follow Us
---Advertisement---

Disha Parmar and Rahul Vaidya: पिछले कुछ समय से राहुल वैद्य और दिशा परमार अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार थे। दिशा को कई दफा बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया और अब गणेश चतुर्थी के मौके पर कपल पेरेंट्स बन चुके हैं। उनके घर नन्ही परी आई है। जी हां इस बात की जानकारी खुद राहुल बाद में सोशल मीडिया के जरिए थी है और फैंस को धन्यवाद कहा है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि वह पिता बन गए हैं और दिशा ने बेटी को जन्म दिया। गणेश उत्सव के मौके पर राहुल अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आए थे और दिशा के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की थी वहीं अब उनके घर खुशियों ने दस्तक दी है।

राहुल ने फैंस को दी खुशखबरी

इस खबर को बताते हुए राहुल वैद्य ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हमें लड़की हुई है। मां और बच्चे बिल्कुल स्वस्थ है बिल्कुल ठीक है। हम डॉक्टर को धन्यवाद देना चाहते हैं जो प्रेगनेंसी से लेकर जन्म तक बच्चे की देखभाल में लगे रहे। हमें बेस्ट डिलीवरी का अनुभव देने के लिए और हमारे परिवार को विशेष धन्यवाद। हम खुश हैं कृपया बच्ची को आशीर्वाद दें।” इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार राहुल को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

नेशनल टीवी पर राहुल ने किया था दिशा को प्रपोज

गौरतलब है कि बिग बॉस 14 के दौरान ही राहुल ने दिशा परमार को प्रपोज किया था। नेशनल टेलीविजन पर उन्होंने अपने दिल की बात कही थी। वहीं कुछ समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप के बाद 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। अभी हाल ही में मई 2023 को उन्होंने प्रेगनेंसी की घोषणा की थी आपका और कपल पेरेंट्स बन चुके हैं। यह उनके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। इससे पहले भी दिशा और राहुल प्रेगनेंसी को लेकर बात कर चुके थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026