---Advertisement---

Disha Patani इस गाने से करेंगी डाइरेक्शन में डेब्यू, समंदर किनारे ‘बेफिक्र’ होकर बलखाती दिखी हसीना

Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है। वह फिल्मों से ज्यादा अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों को हैरान करती हैं और हर बार बोलती बंद कर देती हैं। पिछले कुछ समय से दिशा फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन उनके पास कई प्रोजेक्ट्स है जिससे वह फैंस को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2023 2:27 अपराह्न

disha patani
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है। वह फिल्मों से ज्यादा अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों को हैरान करती हैं और हर बार बोलती बंद कर देती हैं। पिछले कुछ समय से दिशा फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन उनके पास कई प्रोजेक्ट्स है जिससे वह फैंस को इंप्रेस करती दिखेंगी। इस बीच एक्ट्रेस सुर्खियों में आई है लेकिन इस बार वजह काफी अलग है। दरअसल एक्ट्रेस बहुत जल्द म्युजिक वीडियो क्यों करूं फिक्र से डायरेक्शन में डेब्यू करने वाली है। एक्ट्रेस ने इसकी झलक सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई है। फिल्हाल दिशा का यह पोस्ट काफी चर्चा में है और फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस पोस्ट में खास।

आखिर कब रिलीज होगा दिशा का यह गाना

दिशा ने इस वीडियो में अपनी अलग-अलग झलक फैंस को दिखाई है जो बेशक वाकई खास है। वीडियो में समंदर के किनारे एक्ट्रेस बेफिक्र नजर आ रही हैं और उनका हर एक अवतार फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। इस वीडियो को शेयर कर दिशा ने लिखा, “अगर आप उन चीजों को जाने देते हैं जिन्हें आप कंट्रोल नहीं कर सकते तो यह शायद आपको क्यों करूं फिक्र से मुक्त कर देगा। पूरा वीडियो 21 अगस्त को हमारे यूट्यूब चैनल पर जारी किया जाएगा।”

सुर्खियों में रहना जानती है दिशा

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ही नहीं सेलेब्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर दिशा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय ने भी रिएक्ट किया है और उन्होंने जमकर प्यार लुटाया है। मौनी और दिशा अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करती हैं और क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आती हैं। वहीं दिशा की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को दीवाना बना लेती हैं। बिकनी गर्ल के नाम से मशहूर यह हसीना हर बार आग लगाना बखूबी जानती हैं।

सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं दिशा पटानी

जहां तक क्यों करूं फिक्र वीडियो की बात करें तो इसमें दिशा पटानी के अलग-अलग अवतार को देख सकते हैं। दिशा समंदर किनारे शॉर्ट से लेकर बिकनी तक में दिशा काफी खूबसूरत दिख रही हैं और वह हर बार की तरह फैंस का दिल जीत रही है। फिलहाल लोगों को इस गाने का इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026