---Advertisement---

Disha Patani: व्हाइट साड़ी में ‘चांद’ नजर आई योद्धा एक्ट्रेस, खूबसूरती और मुस्कान देख भूल जाएंगे पलकें झपकाना

Disha Patani: बॉलीवुड में अगर फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में दिशा पटानी का नाम टॉप पर शुमार है। यह बात सच है कि बिकनी से लेकर साड़ी तक में अपने ग्लैमरस अटायर से लोगों के बीच सुर्खियों में आ जाने वाली दिशा फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2024 12:00 अपराह्न

Disha Patani
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: बॉलीवुड में अगर फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में दिशा पटानी का नाम टॉप पर शुमार है। यह बात सच है कि बिकनी से लेकर साड़ी तक में अपने ग्लैमरस अटायर से लोगों के बीच सुर्खियों में आ जाने वाली दिशा फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। उनके हर लुक पर लोगों की निगाहें होती है और वह लाइमलाइट बटोरने में कामयाब होती है। इस बीच उनका लेटेस्ट साड़ी लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई है। फैंस इस लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास लुक में।

Disha Patani का स्टाइल वाकई काबिले तारीफ

दिशा पटानी के इस लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट सिल्क साड़ी को स्टाइल किया है। यह साड़ी खास है क्योंकि इसके बॉर्डर पर मोतियों का वर्क है। वहीं हैवी वर्क ब्लाउज से उन्होंने इसे पेयर किया है। प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज में वह अपने स्टाइल को अलग टच दे रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्रेसलेट और पर्ल हूप इयररिंग्स से अपने लुक को खास लुक दे रही है और उनका स्टाइल वाकई काबिले तारीफ है। नेचुरल सटल मेकअप से दिशा पटानी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।

Disha Patani प्रमोशन इवेंट्स में ढा रही कहर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो दरअसल उनकी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन इवेंट्स से है। वह बहुत जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आने वाली है जिसमें राशि खन्ना भी दिखाई देंगी। इस वीडियो में दिशा अपनी स्माइल से लोगों के दिलों पर कब्जा कर रही है। साड़ी में दिशा पटानी का यह अंदाज देख फैंस दिल हार बैठे हैं और तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। योद्धा एक्ट्रेस अपने अंदाज से सोशल मीडिया पर चर्चा में है और दिलकश अंदाज पर फैंस फिदा हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026