---Advertisement---

मां के निधन के बाद सदमे में है एक्ट्रेस Divya Khosla Kumar, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहीं ये बात

Divya Khosla Kumar: टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) फिलहाल निजी जिंदगी में काफी परेशान है। उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक उनकी मां इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं और इस वजह से एक्ट्रेस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2023 4:22 अपराह्न

Divya Khosla Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Divya Khosla Kumar: टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) फिलहाल निजी जिंदगी में काफी परेशान है। उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक उनकी मां इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं और इस वजह से एक्ट्रेस फ़िलहाल सदमे में है। वह अपनी मां को खास अंदाज में सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देती नजर आई और उन्होंने फैंस के साथ अपनी फीलिंग शेयर की है। इस खबर को सुनने के बाद दिव्या के फैंस काफी परेशान हैं और एक्ट्रेस को सहानुभूति दे रहे हैं। वहीं दिव्या अपनी मां को खोकर काफी दुखी हैं।

फोटोज शेयर कर छलका दिव्या का दर्द

दिव्या खोसला कुमार ने अपनी मां की कुछ थ्रो बैक तस्वीरें शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी मां के साथ जबरदस्त बॉन्ड शेयर कर रही थी। इतना ही नहीं वह अपनी मां की शादी की तस्वीरें भी शेयर करती नजर आई।फोटो को शेयर कर दिव्या ने लिखा, “मैंने कुछ समय पहले अपनी मां को खो दिया और मेरे दिल में हमेशा के लिए एक खालीपन आ गया है। मै आपके आशीर्वाद और दिए गए नैतिक मूल्यों को लेकर हमेशा चलती हूं। मेरी सबसे खूबसूरत आत्मा। आपसे जन्म लेकर मुझे खुद पर गर्व है। मैं आपसे प्यार करती हूं मां, ओम शांति।” इसमें दिव्या ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें वह अपनी मां से बात करती हुई नजर आ रही है। उन्होंने करीब 52 मिनट तक अपनी मां से बात की है।

लोगों के बीच सुर्खियों में रहती हैं दिव्या

बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक दिव्या अपनी मां के बेहद करीब थी और उनका इस तरह चले जाना एक्ट्रेस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्या पिछले कुछ समय से लगातार फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती है। कभी वह अपनी खूबसूरती तो कभी ग्लैमर के लिए लोगों के बीच चर्चा में आ जाती है। पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में काम कर चुकी दिव्या खोसला कुमार को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है और वह टी सीरीज के मालिक की पत्नी होने के अलावा भी अपनी एक अलग छवि बना चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026