---Advertisement---

Diwali 2024: सितारों की दिवाली! Malaika Arora से लेकर Shraddha Kapoor ने इस तरह मनाया जश्न, Nimrat Kaur को देख क्या कह रहे यूजर्स

Diwali 2024: दिवाली के मौके पर सितारों के घर जश्न, इस अंदाज में खास दिन को सेलिब्रेट करते नजर आए सेलेब्स। आइए देखते है मलाइका से लेकर निम्रत कौर तक पर एक नजर। देखें बॉलीवुड की दिवाली जो है फैंस के लिए स्पेशल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 1, 2024 6:32 पूर्वाह्न

Diwali 2024
Follow Us
---Advertisement---

Diwali 2024: यह सच है कि बॉलीवुड सितारों के हर जश्न पर लोगों की निगाहें होती हैं क्योंकि फेस्टिव सीजन का खुमार सेलेब्स पर खूब देखने को मिलता है। ऐसे में दिवाली (Diwali 2024) के दिए से इस बार भी सितारों का घर सजा और सेलेब्स की दिवाली की झलक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। अलग-अलग अंदाज में इस फेस्टिवल को मनाते दिखे ये सितारे और अपने फैंस को भी इस खास जश्न से रूबरू करवाते हुए नजर आए हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से लेकर निम्रत कौर (Nimrat Kaur) तक की दिवाली चर्चा में है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए आप भी देखें जश्न का नजारा।

Diwali 2024 पर Malaika Arora का जलवा

इस दिवाली मलाइका अरोड़ा साड़ी ब्लाउज को स्टाइल करती नजर आई। उन्होंने एक क्लिप के जरिए अपनी झलक दिखाई है। वह पिंक साड़ी को हेवी डीपनेक ब्लाउज के साथ पेयर करती दिखी। हेवी नेकपीस पर आपकी भी नजरें चौंधिया जाएगी। क्लिप शेयर कर वह दिवाली की शुभकामाएं लोगों को दी है।

Diwali 2024 पर Nimrat kaur का देखें ख़ास झलक

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के अलग होने की वजह निम्रत कौर को बताया जा रहा और अटकलें लगातार जारी है। हालांकि इस सब के बीच अपनी फैमिली के साथ इस फेस्टिवल को मनाती नजर आई निम्रत। वह रेड सूट हेवी इयररिंग्स और माथे पर बिंदी लगाकर दिवाली लुक से दिल जीत रही है।

फोटोज को देख एक यूजर ने कहा स्टनिंग तो एक ने कहा, “आपका बॉयफ्रेंड कौन है।”

Diwali 2024 पर Shraddha Kapoor ने जीता दिल

हाल ही में ‘स्त्री 2’ हंगामा बरपाने वाली हसीना श्रद्धा कपूर फैंस का दिल जीत रही है। दिवाली के मौके पर वह अपनी फैमिली के साथ खास पल को इंजॉय करती दिखी और इसकी झलक चर्चा में है। फ्लोरल प्रिंट सूट में एक्ट्रेस की क्यूटनेस और सिंप्लिसिटी देख लोग कायल हो गए हैं।

Avneet Kaur मनाती दिखीं Diwali 2024

अवनीत कौर अपनी फैमिली के साथ इस खास दिन को मना रही है। व्हाइट ट्रेडिशनल ड्रेस में उन्होंने अपनी झलक लोगों को दिखाकर फैंस को दीवाना बना रही है और देखने वालों का बुरा हाल है।

Diwali 2024 पर साड़ी में बलखाती दिखीं Anushka Sen

अनुष्का सेन दिवाली के मौके पर ग्रीन साड़ी और ब्लैक ब्लाउज में स्टाइलिश पोज देती नजर आई। उनके इस साड़ी लुक को देख कोई भी फिसल जाए और यही वजह है कि लोग उनकी लगातार तारीफ कर रहे हैं।

Diwali 2024 पर दिखा Tripti Dimri की नजाकत

Tripti Dimri (Credit- Instagram)

तृप्ति डिमरी की दिवाली जानने के लिए आप भी बेताब होंगे। भूल भुलैया 3 से फिल्हाल चर्चा में हैं एक्ट्रेस और ऐसे में दिवाली लुक की झलक देख आप बाग बाग हो जाएंगे। पिंक ड्रेस में हाथ में दिया लेकर वह जिस नजाकत से नजरें झुकाई है उसे देख आप भी दिल हार जाएंगे।

Diwali 2024 पर Janhvi Kapoor ने किया खुलासा

जाह्नवी कपूर अपनी तस्वीरों को शेयर कर यह बता गई कि दिवाली उनका फेवरेट फेस्टिवल है। ऐसे में इस खास मौके पर वह हेवी वर्क डबल कलर साड़ी में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आई। इस दौरान उनकी सुंदरता देखने लायक है। आप भी देखने के बाद दीवाने हो जाएंगे।

Diwali 2024 पर देखें Ananya Panday की झलक

Call me Bae एक्ट्रेस अनन्या पांडे की दिवाली काफी हटके था और इस दौरान अपने हाथ में लड्डू और एक खास शख्स के साथ पोज देती दिखीं। उन्होंने लिखा, “हैप्पी दिवाली रिवर और रिवर की मासी, मेरा 2 फेवरेट लड्डू।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kunickaa Sadanand

फ़रवरी 11, 2026

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026

Subedaar Teaser

फ़रवरी 11, 2026

O Romeo Advance Booking

फ़रवरी 11, 2026

Parineeti Chopra

फ़रवरी 11, 2026